Priyanka Gandhi

अखिलेश, प्रियंका ने की मृत कर्मियों के आश्रितों को 50 लाख देने की मांग

1155 0

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से शिक्षकों और अन्य कर्मियों की मौत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान जिन अध्यापकों और कर्मियों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है उनके आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। कहा, भाजपा सरकार कर्मचारियों को सुरक्षा दे नहीं तो सरकारी कर्मी और शिक्षक मतगणना का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे लगभग 700 शिक्षकों की मृत्यु की खबर दुखद और डरावनी है। सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी करने वालों की सुरक्षा का प्रबंध लचर था तो उनको क्यों भेजा? सभी शिक्षकों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने की मांग की।

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, ऐतिहासिक हो प्रधानमंत्री का कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

Posted by - February 22, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार दोपहर मेरठ पहुंचे। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की…
Gorakhpur

चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने किया पहला जनता दर्शन

Posted by - April 5, 2022 0
गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार की सुबह यहां…
CM Yogi interacted with diplomats from 73 countries

उत्तर प्रदेश में स्पिरिचुअल टूरिज्म की असीम संभावनाएं : योगी आदित्यनाथ

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विश्व के 73 देशों के सौ से अधिक राजनयिकों संग शनिवार शाम…
CM-YUVA Yojana

योगी सरकार में स्वरोजगार को मिला प्रश्रय, युवा रख रहे औद्योगिक क्रांति की नींव

Posted by - November 17, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को कौशल, पूंजी और बाजार से जोड़कर राज्य में सूक्ष्म व परंपरागत…