Akhilesh Yadav

‘आज पहली बार लगा बिन सूरज के उगा सवेरा’, पिता मुलायम सिंह को याद कर भावुक हुए अखिलेश

560 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। आज सुबह पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने पिता के बिना पहली सुबह की भावना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि आज पहली बार ऐसा लगा है कि बिन सूरज के सवेरा उगा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दो फोटो ट्वीट करने के साथ कैप्शन लिखा, ‘आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा।’ पहली फोटो में अखिलेश यादव मुलायम (Mulayam Singh)  की जलती हुई चिता को प्रणाम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में अखिलेश कुछ लोगों के साथ मुलायम सिंह के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे हुए हैं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh)  का अंतिम संस्कार मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक सैफई में हुआ था। उनके बेटे और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने उन्हें नम आखों से मुखाग्नि दी थी। उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ा।

Image

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ निधन

मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था, जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर को सोमवार को गुरुग्राम से सैफई ले जाया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैफई में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

Related Post

यूपी में दूसरे राज्यों से आनें वाले लोगो के लिए दिशा निर्देश जारी

Posted by - July 18, 2021 0
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आलाधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान दूसरे राज्यों से यूपी आने…
CM Yogi

अन्नदाता किसानों, पशुपालकों और पशुधन के संरक्षण व संवर्धन के लिए संकल्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

Posted by - September 12, 2022 0
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने डेयरी सेक्टर (Dairy Sector) के निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश को अपार…
cm yogi

सीएम योगी ने दृष्टिबाधित बच्चों में स्पेशल टैबलेट का किया वितरण

Posted by - December 19, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता की विभाजनकारी राजनीति ने आमजन को विकास से वंचित किया…
AK Sharma participated virtually in the 6th International Energy Conference

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश अव्वल: एके शर्मा

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित छठा अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में उत्तर…