भागती जनता पार्टी

अखिलेश ने पूछा ‘भागती जनता पार्टी’ के प्रधान जी क्यूं भागते हैं प्रेस वार्ता से ?

1098 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाददाता सम्मेलन की चर्चा को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने भाजपा को ‘भागती जनता पार्टी’ नाम देते हुए गुरुवार को कहा कि देश की जनता ने भाजपा का यह नया अर्थ निकाला है ‘क्योंकि प्रधान जी प्रेस वार्ता से भागते हैं।’

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  कांग्रेस ने भी तंज कसते हुए इसे लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा था, ‘तुमसे ना हो पाएगा।’

भागती जनता पार्टी के नेता पत्रकारों के सवालों से भागते हैं और उनके कार्यकर्ता 15 लाख व रोजगार मांगती जनता को देखकर

सपा मुखिया अखिलेश ने गुरुवार को ट्वीट किया कि विकास पूछ रहा है आपने भी कुछ नया सुना क्या? सुना है जनता ने भाजपा का नया अर्थ निकाला है ‘भागती जनता पार्टी’ क्योंकि प्रधान जी प्रेस वार्ता से भागते हैं, उनके नेता पत्रकारों के सवालों से भागते हैं और उनके कार्यकर्ता 15 लाख व रोजगार मांगती जनता को देखकर।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी ने पीएम पद उम्मीदवार पूछकर किया 130 करोड़ मतदाता का अपमान : मायावती 

प्रधान जी इस बच्चे को पहचाना क्या? ये वही खजांची है, जो नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ था, अब ये भी ज़िद कर रहा है कि हम भी भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेंगे

अखिलेश यादव ने ट्विट कर कहा कि ‘विकास’ पूछ रहा है। प्रधान जी इस बच्चे को पहचाना क्या? ये वही खजांची है, जो नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ था। अब ये भी ज़िद कर रहा है कि हम भी भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेंगे तो हमने कहा बेटा अभी तुम बहुत छोटे हो और वैसे भी जो तुम्हारे साथ बुरा करे उसके साथ बुरा करना अच्छी बात नहीं है।

ऐसी खबरें आई थीं कि मोदी वाराणसी में 26 अप्रैल को संवाददाता सम्मेलन संबोधित करेंगे, हालांकि भाजपा की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

बता दें कि मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि मोदी वाराणसी में 26 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाता सम्मेलन संबोधित करेंगे, हालांकि भाजपा की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से नरेंद्र मोदी ने एक बार भी संवाददाता सम्मेलन नहीं किया है, हालांकि विभिन्न मीडिया माध्यमों को अलग-अलग समय पर साक्षात्कार दिए हैं।

Related Post

grenede attack

कश्मीर यूनिवर्सिटी गेट पर ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो…
PM

असम में महाबाहु- ब्रह्मपुत्र जलमार्ग सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

Posted by - February 19, 2021 0
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को असम को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने…
priyanka gandhi in kamakhya temple in asaam

चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंची प्रियंका गांधी, कामाख्या मंदिर में किए दर्शन

Posted by - March 1, 2021 0
गुवाहाटी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) असम के दौरे पर हैं। इस दौरान पार्टी के लिए आगामी चुनावों…
Deepotsav

दीपोत्सव 2024: दीपोत्सव की सफलता के लिए राम की पैड़ी पर हुआ पूजन-अर्चन

Posted by - October 22, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में आठवें दीपोत्सव (Deepotsav) को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी पूरी कर…