Akhil Akkineni

अखिल अक्किनेनी ने जन्मदिन पर किया ‘एजेंट’ के पहले लुक का अनावरण

1123 0
मुंबई। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘एजेंट’ के पहले लुक और शीर्षक का अनावरण किया है। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘एजेंट’ के पहले लुक और शीर्षक का अनावरण किया है।

यह पहली बार है जब अखिल और फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ के निर्देशक किसी परियोजना के लिए साथ आए हैं। अखिल ने इस किरदार के लिए अपना पूरा मेकओवर कराया है। वह लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आए।

उन्होंने लिखा कि खुद के एक अवतार को आपके समक्ष पेश करता हूं, जिसे सुरेंदर रेड्डी ने तैयार किया है। धन्यवाद सर, मैं आधिकारिक तौर पर खुद को आपको सौंपता हूं। मेरे डायनैमिक प्रोड्यूसर अनिल सुनकारा गुरु को भी शुक्रिया। हैशटैगएजेंट में एक शानदार टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं।

फिल्म में अभिनेता एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं। इसमें नवोदित साक्षी वैद्य भी हैं। फिल्म की शूटिंग 11 अप्रैल से शुरू होगी और 24 दिसंबर को इसके रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Post

Bhumi Pednekar

फिल्म ‘दुर्गामती’ में लीड रोल में भूमि पेडनेकर, पसंदीदा अभिनेत्री बनी

Posted by - December 5, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के करियर के लिहाज से पांच साल बेहद शानदार रहे।…
Sonu Sood

जानिए एक दिन में जरूरतमंदों के मसीहा सोनू सूद के पास मदद के लिए आते है इतने लोग

Posted by - August 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद इन दिनों जरूरतमंदों के मसीहा बन चुके हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लाखों…