AK Sharma

एके शर्मा ने मां विंध्यावासिनी की चौखट पर नवाया शीश, किया पूजन-अर्चन

445 0

मीरजापुर। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने शुक्रवार को सपरिवार मां विंध्यावासिनी की चैखट पर शीश नवाया। विधिवत दर्शन-पूजन कर परिवार की खुशहाली के साथ देश के तरक्की की कामना की।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) पुरानी वीआईपी मार्ग से पूजन सामग्री के साथ गणेश द्वार से होते हुए गर्भगृह पहुंचे। इसके बाद विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का पूजन-अर्चन किया। साथ ही मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन कर मंदिर परिसर की परिक्रमा की।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि बचपन से मां के दरबार में आता रहा हूं। विशेषकर प्रयगेयज में शिक्षा के दौरान हर चार-छह माह पर आता रहता था। उसके बाद मां की कृपा से नौकरी मिली और यहां तक पहुंचा। मां के दरबार में आने से बहुत अच्छा लगता है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कस दी जापानी इंसेफेलाइटिस पर नकेल

पिछली बार जब आया था तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य काॅरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था। इस बार आया तो यहां पूरा स्वरूप ही बदला नजर आ रहा है। परिक्रमा पथ के अंदर का कार्य भी लगभग पूर्ण होने वाला है। इस दौरान मंत्री की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात थी।

Related Post

cm yogi

वैश्विक उद्योग जगत के लिए उत्तर प्रदेश में बड़ी संभावनाएं: सीएम योगी

Posted by - January 23, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से सोमवार को उनके सरकारी आवास पर भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन…
cm yogi

गृहमंत्री और 15 मुख्यमंत्रियों को सीएम योगी ने भेंट किये ओडीओपी के तोहफे

Posted by - October 28, 2022 0
फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) को हर मंच से प्रोत्साहित किया जाता…
Omar Abdullah

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना टेस्ट में हुए निगेटिव, ट्वीट कर सबको कहा धन्यवाद

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव होने…
cm pushkar singh dhami

CM पुष्कर ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन छात्राओं को चेक प्रदान किए

Posted by - November 24, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)  ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Mukhyamantri Vatsalya Yojana) के तहत मुख्यमंत्री…