AK Sharma

सिन्थेटिक बास्केटबॉल, बालीबॉल, हैण्डबॉल कोर्ट की होगी स्थापना, एके शर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

305 0

लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) कल शनिवार को मऊ जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम (Sports Stadium) में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई निर्माण कार्यों का स्टेडियम परिसर में शिलान्यास करेंगे। कहा कि मऊ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई खेल सुविधाओं का आभाव था, जिससे नौजवानों एवं खिलाड़ियों को मायूस होना पड़ता था।

खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए स्टेडियम के मरम्मत और नवीनीकरण की भी तीव्र आवश्यकता थी। प्रदेश सरकार ने अब इस स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने एवं स्टेडियम के मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 06 करोड़ रूपये मंजूर कर दिया है।

इससे वहां पर कई सुविधाओं के नवीनीकरण और मरम्मत से खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन में निखार आयेगा। अब इस स्टेडियम में सिन्थेटिक बॉस्केटबाल, बालीबॉल एवं हैण्डबॉल कोर्ट जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं भी खिलाड़ियों को प्राप्त हो सकेंगी।

Image

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के खेलो इण्डिया कार्यक्रम के तहत देश में खेल सम्बंधी गतिविधियां बढ़ी हैं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, इससे नवयुवक देश एवं प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं।

25 करोड़ की लागत से सुगम बनेगा मऊवासियों का सफर, एके शर्मा ने तीन बस अड्डों का किया शिलान्यास

उन्होंने (AK Sharma)  मऊ जिले के नौजवानों एवं खिलाड़ियों को खेलकूद की आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतरीन स्टेडियम मिलने की हार्दिक बधाई दी है।

Image

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने मऊ जिले में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री को सादर धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ये विकसित भारत के लिए ‘मोदी की गारंटी’ है।

Related Post

CM Yogi

मेरिट को आधार बनाते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ नोटरी अधिवक्ताओं की करें नियुक्ति: सीएम योगी

Posted by - August 3, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर न्याय विभाग की समीक्षा की और प्रस्तुतिकरण…
Firefighters are arriving to ensure security of Kumbh Mela

देश के कोने-कोने से कुंभ मेला की सुरक्षा हेतु पहुंच रहे हैं फायरफाइटर

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला प्रयागराज के मीटिंग हाल में फायर सेफ्टी एंड फायर प्रीवेंशन के संबंध में गोष्ठी…

दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Posted by - October 4, 2021 0
मेरठ। दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट से परिवार…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी

Posted by - January 23, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतो,…