UP SSF

अत्याधुनिक हथियारों से लैस होगा यूपी विशेष सुरक्षा बल

342 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल यानी यूपी एसएसएफ (UP SSF) को योगी सरकार (Yogi Government) अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से 23 करोड़ से ज्यादा की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस राशि से यूपी एसएसएफ के लिए सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, सब मशीन गन, असॉल्ट राइफल समेत अन्य हथियार एवं साजो सामान की खरीद की जाएगी।

31 मार्च तक खरीदने होंगे हथियार

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 14 मार्च को जारी शासनादेश के अनुसार यूपी एसएसएफ (UP SSF) के लिए इन हथियारों और साजो सामान की खरीद के लिए 23,049,975 करोड़ (रुपए तेईस करोड चार लाख निन्यानवे हजार सात सौ पचास) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गई है। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत धनराशि से उपकरण/सेवाओं की खरीदारी 31 मार्च, 2024 तक सुनिश्चित कर ली जाए। यदि कोई धनराशि बचती है तो उसे राजकोष में समर्पित किया जाए। बची धनराशि से कोई अन्य उपकरण/सेवाएं क्रय नहों की जा सकेंगी।

इन उपकरणों की होगी खरीद

निर्गत धनराशि से जिन हथियारों और साजो सामान की खरीदारी की जानी है उनमें 465 ऑटोमैटिक पिस्टल, 1113 सब मशीन गन, 330 असॉल्ट राइफल, 500 बी आर जैकेट, 500 बी आर हेलमेट, 1714 पाली कार्बोनेट शील्ड और 2025 पाली कार्बोनेट लाठी शामिल हैं। निर्देशित किया गया है कि सभी हथियारों और साजो सामान गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी होना चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा कार्यात्मक आवश्यकता के दृष्टिगत प्रस्तावित उपकरणों के मेक /मॉडल / स्पेसिफिकेशन एवं संख्या के संबंध में विभागीय व्यवस्थाओं के अन्तर्गत संतुष्ट होने के उपरांत ही खरीदारी सुनिश्चित की जाए।

सितंबर 2020 में हुआ था यूपीएसएसएफ का गठन

हाल ही में योगी सरकार द्वारा अयोध्या में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UP SSF) की छठी बटालियन स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया था। यूपीएसएसएफ (UP SSF) का गठन सितंबर 2020 में प्रदेश के कोर्ट, प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए किया गया था।

पुलिस की मेहनत से बदला है यूपी को लेकर दुनिया का परसेप्शन : योगी आदित्यनाथ

परिणामस्वरूप जून 2021 में यूपीएसएसएफ (UP SSF) की पांच बटालियन गठित की गई थीं, जिनमें लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा व सहारनपुर की बटालियन शामिल हैं। यूपीएसएसएफ की प्रथम बटालियन लखनऊ में मेट्रो की सुरक्षा में भी तैनात है।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- गरजते थे आजमगढ़ में और बरसते थे इटावा में

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma ) ने विधान सभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद…
हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा चुनाव: हेमंत सोरेन बोले-कमर के नीचे वार करना मेरा उसूल नहीं

Posted by - November 27, 2019 0
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी गठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन ने कहा कि वह राजनीतिक गुणा-भाग में यकीन…
Footwear-Leather Industry

कानपुर में स्थापित होगा उत्तर प्रदेश का पहला फुटवियर पार्क

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ/कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) औद्योगिक बुनियादी ढांचे को…