AK Sharma

सभी वर्गों का आरक्षण सुनिश्चित करते हुए तय समय पर निकाय चुनाव कराएगी सरकार: एके शर्मा

460 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के सम्बन्ध में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर आज 27 मार्च को अहम फैसला दे दिया  है। इसमें सर्वोच्च न्यायालय ने नगर निकाय चुनाव कराने के लिए प्रदेश सरकार को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश सरकार इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करती है और उनके द्वारा दिए गए फैसले को स्वीकार भी करती है।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  के नेतृत्व में हमारे संविधान में व हमारे कानून में जो व्यवस्था है, उसके तहत ओबीसी सहित सभी वर्गों को निकाय चुनाव में पूर्ण आरक्षण सुनिश्चित करते हुए चुनाव संपन्न कराएगी।

सर्वोच्च न्यायालय की मंशा व भावना के अनुरूप प्रदेश सरकार निकाय चुनाव कराने की व्यवस्था में आगे बढ़ेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में अगले 02 दिनों में प्रदेश सरकार आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगी। इसके पश्चात राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव कराने के संबंध में तारीखों का ऐलान करने के लिए प्रकिया पूरी की जायेगी।

प्रदेश सरकार आश्वस्त करती है कि निकाय चुनाव में सभी वर्गों का आरक्षण सुनिश्चित करते हुए शीघ्र ही निकाय चुनाव संपन्न कराएगी।

Related Post

CM Yogi

जनता का हित शीर्ष प्राथमिकता, पेट्रोलिंग बढाएं, किसी घटना को छोटा न समझें: सीएम योगी

Posted by - September 26, 2023 0
लखनऊ। शारदीय नवरात्र से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की महिला पुलिस अधिकारियों को बड़ा उपहार दिया…
Keshav Maurya

पण्डित दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

Posted by - February 11, 2026 0
लखनऊ। आज लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं ‘एकात्म मानववाद’…
Special Children

स्पेशल बच्चों के लिए विद्यालयों में लगेगा स्पेशल मेडिकल एसेसमेंट कैंप

Posted by - June 6, 2023 0
लखनऊ। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) (Special Children) को मेडिकल टेस्ट, सलाह और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए अब…
cm yogi

सभी योजनाओं का समयबद्ध ढंग से ज़मीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएः मुख्यमंत्री

Posted by - July 29, 2025 0
प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के चतुर्दिक विकास हेतु प्रारम्भ की गई मण्डलवार जनप्रतिनिधि संवाद श्रृंखला के…