AK Sharma

विपक्ष पर बरसे ऊर्जा मंत्री, बोले- समस्या क्रिएट नहीं किये होते, तो यह दिन देखने को नहीं मिलता

337 0

बलिया। लोक सभा क्षेत्र बलिया के वैना में शनिवार को बूथ कार्यकर्ताओ की बैठक में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने पहुंच कर विपक्ष पर जोरदार हमला किया । उन्होंने केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी हमेशा देश में क़ानून और संविधान का राज चले, उसके लिए प्रयत्नशील रहे हैं। आलोचना करने वाले अपने आप में झाँक कर देखें। अगर वो गुनाहगार नहीं होते,समस्या में नहीं होते,समस्या क्रिएट नहीं किये होते, तो यह दिन देखने को नहीं मिलता।

इसके साथ ही उन्होंने (AK Sharma) कहा कि यह केस माननीय न्यायालय में है, इसलिए इसकी विवेचना करना उचित नहीं होगा। लेकिन देश का क़ानून सर्वोपरि है फिर चाहे वो केजरीवाल हो या केला बेचने वाला।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि ये जो संविधान बदलने की बात हो रही है, मै कहता हूँ संविधान को अमल करने कि बात हो रही है। संविधान को क्रियान्वयन करने कि बात हो रही है।

वहीं डिम्पल यादव के दिए बयान कि मंचो से 400 पार के नारे बंद हो गये हैं, पर एके शर्मा (AK Sharma) ने एक बार फिर 400 पार के नारे को बुलंद किया।

बांसडीह में बोले एके शर्मा- अपने परिवार के सदस्य नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं

भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर इन दिनों विभिन्न स्थानों पर बूथ अध्यक्षों मंडल के कार्यकर्ताओं से सम्मेलनों के अंतर्गत चर्चा और संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा विभिन्न विधानसभाओं के विभिन्न स्थानों पर भी आम जनमानस से मुखातिब हो रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी ने बैरिया विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया और उनका समर्थन प्राप्त किया हड़प्पा प्रत्याशी ने फते राय के टोला, फकरू राय के टोला, नेका राय के टोला, नवका टोला, रामनगर, इब्राहिमाबाद, मिश्र के मठिया अन्य स्थानों पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर जन संवाद किया।

फेफना विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए के शर्मा जी उपस्थित रहें। उन्होंने कहा की हर बूथ अध्यक्ष अपने बूथ से बलिया में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए योगदान सुनिश्चित करें और बलिया को पुनः डबल इंजन की सरकार से जोड़ने में अपने बूथ का सहयोग दें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहजानंद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहित पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,संजय यादव जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बलिया, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राजीव मोहन चौधरी,उपेंद्र पाण्डेय सहित बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक तथा प्रभारी उपस्थित रहें।

Related Post

1.03 crore people took a holy dip on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा आस्था का महासागर, 1.03 करोड़ ने लगाई डुबकी

Posted by - January 15, 2026 0
प्रयागराज : प्रयागराज में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी तट पर आयोजित माघ मेले के…
प्रियंका वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा बोली- पीएम मोदी शक्तिमान नहीं, दुर्बल प्रधानमंत्री

Posted by - April 27, 2019 0
बाराबंकी। प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करने के बाद बाराबंकी में…
cm yogi

मेगा ई-ऑक्शन में औद्योगिक व कमर्शियल प्लॉट्स की नीलामी के लिए लगेगी करोड़ों की बोली

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियल डॉलर की इकॉनमी बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही योगी सरकार प्रदेश…
Bulk Drug Park

स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होगा ललितपुर का बल्क ड्रग पार्क

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्पबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) की भविष्य की सभी बड़ी परियोजनाएं स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित…
Brijesh Pathak

पहले की भर्ती योजना से बेहतर है अग्निपथ, मिलेंगे बेहतर विकल्प: ब्रजेश पाठक

Posted by - June 18, 2022 0
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने ‘अग्निपथ’ (Agneepath) योजना का विरोध कर रहे युवाओं को समाजविरोधी तत्वों द्वारा दिग्भ्रमित…