AK Sharma

समस्याओं के उचित निस्तारण के बिना ही समस्याओं को निस्तारित दिखाने पर ऊर्जा मंत्री खफा

274 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में राजधानी स्थित संगम सभागार में ऊर्जा विभाग की विद्युत आपूर्ति सहित तमाम शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऊर्जा मंत्री ने विभागीय शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

बैठक में सभी विद्युत वितरण निगम के एमडी एवं केस्को डायरेटर ने क्षेत्रवार ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। शर्मा (AK Sharma) ने विभागीय शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिना समस्याओं का सही समाधान किए हुए उन्हें निस्तारित दिखाना जनता के साथ अन्याय है। ऐसी लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने सभी एम डी को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से निस्तारित होने वाले शिकायतों के संबंध में शिकायतकर्ता से बात करते हुए क्रॉस चेक कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की साख और जनता का विश्वास तभी बन सकता है जब शिकायतकर्ता स्वयं यह महसूस करे कि उसकी समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की क्रॉस चेकिंग सुनिश्चित की जाए एवं शिकायतों के समाधान की स्थिति की वास्तविकता की पुष्टि करते हुए समय पर जवाब न देने या ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से एमडी मध्यांचल को यह निर्देश दिया कि जनता के फोन कॉल्स और शिकायतों पर तुरंत रिस्पांस दिया जाए और किसी भी स्तर पर उपेक्षा न हो।

बैठक में ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने हाईवे पर हो रही विद्युत चोरी पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह न केवल विभाग को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि विद्युत व्यवस्था की गुणवत्ता और निरंतरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्युत चोरी रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए और अभियान चलाकर विद्युत चोरी पर कठोर कार्रवाई की जाए। लेकिन निर्दोष उपभोक्ता या छोटी राशि या समय के बकायेदारों को परेशान न किया जाय।

बैठक में चेयरमैन आशीष गोयल ने विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मध्यांचल में अच्छा काम न करने वाले अधीक्षण अभियंता के स्थान पर वरिष्ठ और सक्षम अधिकारियों को चार्ज दिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता और परिणाम पर आधारित व्यवस्था लागू करते हुए दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अध्यक्ष आशीष गोयल पंकज कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ सभी एम डी वर्चुअल जुड़े रहे।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुंभ में संलग्न स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को मिलेगा स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा का लाभ

Posted by - November 23, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सीएम योगी (CM Yogi) के विजन के मुताबिक स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ बनाने का…
अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में नवीन बालगृहों का तेजी से हो रहा निर्माण

Posted by - June 22, 2022 0
लखनऊ: निराश्रित किशोर किशोरियों, महिलाओं और शिशुओं को सुविधाओं में इजाफा करते हुए जहां प्रदेश में बालगृहों (Children’s homes), संप्रेक्षणगृहों…