ak sharma

एके शर्मा ने अजगैन उन्नाव उपकेंद्र पर समाधान सप्ताह शिविर का किया निरीक्षण

444 0

उन्नाव/ लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज सुबह अजगैन,उन्नाव स्थित 33/11 के0वी0 विद्युत् उपकेंद्र जाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे विद्युत समाधान सप्ताह में लगाए गए शिविर का दूसरा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की विधुत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। साथ ही इस उपकेन्द्र के अंदर आने वाले क्षेत्र से संबंधित सभी उपभोक्ताओं को इस सम्बंध में सूचित भी करने के निर्देश दिए।जिससे कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओ को इसका लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से भी समस्याओ के बारे में जानकारी ली। इसमें जलालपुर, रायपुर गढ़ी, जैतीपुर, मकदूमपुर आदि गांवों के 20 उपभोक्ता शिविर में  अपने बिल ज्यादा आना,बिजली खपत,नाम पता गलत होना, मीटर लगाने, कनैक्शन, लाइट कटी होना,आदि से संबंधित शिकायते लेकर पहुंचे थे। मकदूमपुर गांव के प्रधान भी सोहरन फीडर के ओवरलोड होने की शिकायत लेकर आए और कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारु ढंग से न होने से किसानों की फसलें सूख रही है।

ऊर्जा मंत्री ने ओवरलोड फीडर से किसानों को हो रही विद्युत आपूर्ति की सुचारु बहाली के लिए किसी अन्य फीडर से विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्युत अधिकारीयों व कर्मचारियों को जनता की अधिक से अधिक सेवा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री राहत कोष में हंस फाउंडेशन ने दिए 11 करोड़

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत समाधान सप्ताह के दौरान प्रदेश के सभी 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेंद्र में 12 से 19 सितम्बर तक सुबह 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे।  सभी उपभोकता शिविरो में जाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और अधिक से अधिक इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में चलाए जा रहे विद्युत समाधान सप्ताह के दौरान प्रत्येक उपभोकता की समस्या का मौके पर ही निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान अजगैन,उन्नाव विद्युत उपकेन्द्र के  सहायक अभियंता पुनीत निगम, अवर अभियंता आशुतोष तिवारी एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी व उपभोक्ता उपस्थित थे।

 

Related Post

CM Yogi

नारी को सम्मान देने वाला समाज होता है समर्थ और शक्तिमान: मुख्यमंत्री

Posted by - October 11, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समस्त प्रदेशवासियों को महापर्व शारदीय नवरात्र की पावन महानवमी एवं विजयादशमी की बधाई…
CM Yogi

सामूहिक विवाह योजना के जरिए प्रदेश में अब तक दो लाख शादियां करा चुकी है सरकार: सीएम योगी

Posted by - November 28, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बाल विवाह और दहेज कुप्रथा के खिलाफ सभी लोगों को संकल्प…
CM Yogi

बिजली का बिल तय समय पर जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को किया जाए प्रोत्साहित: योगी

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को ऊर्जा विभाग (Energy Department) की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस…
Yogi government is giving e-certificate for yoga competition

सीएम योगी के जनसहभागिता विजन को कासगंज में मिली उड़ान, घर बैठे मिल रहा योग प्रतियोगिता ई प्रमाण पत्र

Posted by - June 21, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में योग (Yoga) को जन-जीवन का हिस्सा बनाने के लिए अनेक पहलें…