AK Sharma

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किए जाने एके शर्मा ने पीएम मोदी और शाह का जताया आभार

419 0

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ (Samvidhaan Hatya Diwas) घोषित किए जाने की घोषणा पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्णय की प्रशंसा करते हुए इसे अभिनंदनीय बताया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस निर्णय की जानकारी दी थी। साथ ही बताया था कि केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

Image

Image

कैबिनेट मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लाखों लोगों के संघर्ष को याद करते हुए हर वर्ष दिनांक 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

यह दिवस आने वाली पीढ़ियों को कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा लगाये गये ‘आपातकाल’ की घोर यातनाओं और उनके द्वारा निर्दोष जनता के उत्पीड़न के काले अध्याय के बारे में सदा अवगत कराता रहेगा।

भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा ‘संविधान हत्या दिवस’ : सीएम योगी

उन्होंने (AK Sharma) आगे लिखा, “संविधान हत्या दिवस” हर भारतीय नागरिक के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा, ताकि कांग्रेस जैसी तानाशाही मानसिकता वाला कोई शासक भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए।

Related Post

Sanjeeev baliyan

मस्जिदों से एलान कराकर मेरे खिलाफ जुटाई गई भीड़: संजीव बालियान

Posted by - February 23, 2021 0
मुज़फ्फरनगर । जिले के बुढ़ाना विधानसभा इलाके के गांव सौरम में रविवार दोपहर संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) और रालोद समर्थकों…
Magh Mela

मकर संक्रांति स्नान के लिए तैयार प्रयागराज, 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का अनुमान

Posted by - January 13, 2026 0
प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित माघ मेले (Magh Mela) का दूसरा स्नान पर्व मकर संक्राति (Makar Sankranti) 15…
PM Narendra Modi

IGP पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी…