AK Sharma

एके शर्मा ने गांव में खेली होली, परिवार के साथ होलिका दहन में हुए थे शामिल

339 0
मऊ। मऊ जिले में बड़े ही धूमधाम से रंगोत्सव का त्योहार मनाया गया। महापर्व होली में घर से दूर रहने वाले लोग वापस अपने घर आते हैं और अपने परिवार और लोगों के बीच होली खेलते है। ऐसे में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  भी अपने गृह जनपद में गांव के लोगों के साथ होली खेलने कांझा स्थित अपने घर पहुंचे। होली से एक दिन पहले यानी होलिका दहन के दिन मंत्री अरविंद शर्मा अपने गांव पहुंचे और परिवार के साथ गांव के होलिका दहन में शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) के गृह जनपद पहुंचने की जानकारी जैसे ही उनके समर्थकों को हुई तो सभी होली की बधाई देने उनके घर पहुंच गए। रविवार की शाम से उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। गांव सहित जनपद के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने एके शर्मा का खूब स्वागत किया। इसी के साथ सोमवार की सुबह से ही कैबिनेट मंत्री के साथ होली खेलने वालों की भीड़ लग गयी।
होली के दिन सुबह से ही मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने घर से बाहर निकल कर गांव में भ्रमण करना शुरू कर दिया। लोगों से मिलकर होली की बधाई देते हुए उन्होंने पैदल लगभग 12 किलोमीटर की यात्रा तय कर ली। स्थानीय लोगों ने मंत्री एके शर्मा को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। महापर्व होली के दिन मंत्री एके शर्मा को अपने गांव में देख लोग काफी प्रसन्न हो उठे। सभी को रंग और गुलाल लगाकर बधाई देते हुए मंत्री एके शर्मा दोपहर में वापस अपने घर पहुंचे।

 

होली में दोपहर बाद एके शर्मा (AK Sharma)  के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद मंत्री एके शर्मा ने एक-एक कर सभी लोगों से मुलाकात की और होली की बधाई दिया। शाम तक लोगों का खूब जमावड़ा लगा रहा।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में खेली फूलों की होली

जिसके बाद मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने झाल-मंजीरा के साथ गाना-बजाना शुरू किया। देर शाम तक यह कार्यक्रम चलता रहा और फिर सभी अपने-अपने घर को चले गए।

Related Post

Navratri

नवरात्रि में प्रदेश के सभी देवी मंदिरों में होंगे भव्य आयोजन

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर संस्कृति विभाग आगामी नवरात्रि (Navratri) पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारी…
MEETING WITH CM OF PM MODI

कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद बोले PM, लापरवाही न करें,महामारी को रोकना है जरूरी

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज पीएम मोदी (PM Modi) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों…
31 MoUs signed in Davos

दावोस में टीम योगी की बड़ी उपलब्धि, मिले लगभग 3 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ। स्विट्ज़रलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित 56वें विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की…
CM Yogi

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौता उप्र के लिए अवसर: सीएम योगी

Posted by - February 8, 2026 0
लखनऊ: भारत-अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत जारी टैरिफ ज्वाइंट स्टेटमेंट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री…