AK Sharma participated virtually in the 6th International Energy Conference

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश अव्वल: एके शर्मा

130 0

लखनऊ: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित छठा अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया और अपने संबोधन में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार साझा किए।

अपने संबोधन में शर्मा (AK Sharma) ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़े कदम बढ़ा रहा है।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने संबोधन में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना का उद्देश्य देशभर में घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्रों को बढ़ावा देना, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और प्रत्येक घर को मुफ्त बिजली प्रदान करना है।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। जुलाई 2025 में उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में सर्वाधिक मासिक रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित करने का कीर्तिमान बनाया, जो राज्य की हरित ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि केवल अगस्त माह में 28029 नए इंस्टॉलेशन संपन्न हुए जिससे उत्तर प्रदेश में सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व स्थापित किया अब तक 208407 इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं जो हमारी प्रतिबद्धता और जनता की भागीदारी का प्रमाण है। यह सफलता न केवल उत्तर प्रदेश की जनता के लिए गर्व का विषय है बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सतत् निवेश को आकर्षित करना और प्रदेश को स्वच्छ, सस्ती तथा टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में देश को दिशा देने का कार्य करेगा।

Related Post

Looking for hate in the game

खेल में नफरत की तलाश

Posted by - February 13, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हर उस राज्य में नफरत नजर आती है, जहां भाजपा…
Mission Shakti

Mission Shakti 5.0: बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करेगी योगी सरकार

Posted by - September 29, 2024 0
लखनऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार अक्टूबर 2024 से…
Chitrakoot Link Expressway

18 महीने में 514 करोड़ की लागत से चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराएगी योगी सरकार

Posted by - May 31, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम कनेक्टिविटी युक्त प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश की छवि…
कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार की कायल हैं शबाना आजमी, बेगूसराय में करेंगी प्रचार

Posted by - April 25, 2019 0
पटना। मशहूर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी गुरुवार को मुम्बई से पटना पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह बेगूसराय से…

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस मामा और शकुनि मामा से की

Posted by - November 21, 2018 0
इंदौर/मंदसौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस और भाजपा ने कमर कस ली है,आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर भी चल…