AK Sharma participated in the Unity March program in Jaunpur.

ऊर्जा मंत्री ने युवाओं से राष्ट्र की एकता और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान

62 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज अपने प्रभार जनपद जौनपुर में आयोजित यूनिटी मार्च जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।मड़ियाहूं के गोपालपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्रता आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की अखंडता को सुरक्षित रखने वाले सबसे निर्णायक व्यक्तित्व भी थे।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि जब वह गुजरात के खेड़ा जिले में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे, तब उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि वहाँ के लोगों के मन में सरदार पटेल के प्रति कितना गहरा सम्मान और श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि खेड़ा में हर घर, हर परिवार और हर बुजुर्ग के हृदय में सरदार पटेल के प्रति अटूट विश्वास और प्रेरणा की भावना बसती है। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि सरदार पटेल का जीवन और संघर्ष केवल इतिहास तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों की आत्मा में आज भी जीवित है।

सभा में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सरदार पटेल की संगठन क्षमता, निर्णय शक्ति, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच ने देश को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज भी भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पटेल जी के विचार और कार्यशैली अत्यंत प्रासंगिक हैं।

युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि राष्ट्रीय एकता तभी मजबूत होगी जब युवा पीढ़ी सरदार पटेल के आदर्शों—अखंडता, अनुशासन, कर्मनिष्ठा और देशभक्ति—को अपने जीवन में अपनाएगी। उन्होंने युवाओं से नवभारत निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि देश के विकास का भविष्य युवाओं की सोच और उनकी ऊर्जा पर निर्भर करता है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद डॉ बी पी सरोज,पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल,जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

Related Post

CM Yogi

अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती: योगी

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी। धर्म नगरी काशी में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा…
cm yogi

ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही भारत विकसित होगा: सीएम योगी

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही भारत विकसित होगा।…
CM Dhami

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सीएम धामी ने माताजी संग किया मतदान

Posted by - July 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला…
बाबू सिंह कुशवाहा

आज भी इंसान को इंसान कहलाने के लिए करना पड़ता है संघर्ष : बाबू सिंह कुशवाहा

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। जन अधिकार पार्टी ने रायबरेली रोड़ स्थित एक रिजार्ट में अपने पहले राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि…