ak sharma

शहरों को स्वच्छ रखना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक सेवा और संकल्प: एके शर्मा

179 0

लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का मंत्र आज भी राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर हैं।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन हमें सत्य अहिंसा सादगी स्वच्छता और सेवा की प्रेरणा देता है। गांधी जी के स्वच्छता के संदेश और शास्त्री जी के जय जवान,जय किसान के मंत्र से आज भी राष्ट्र निर्माण की राह प्रशस्त होती है। उन्होंने सभी से इन आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। श्री शर्मा ने सफाईकर्मियों को माला पहनाकर और किट प्रदान कर उनका सम्मान किया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों ने भी अपने उदगार व्यक्त किए।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने संबोधन में कहा कि शहरों को स्वच्छ रखना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक सेवा और संकल्प है। सफाईकर्मी इसके वास्तविक वाहक हैं, जो गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को सच कर रहे हैं और गांधी जी का स्वच्छ भारत का संदेश इन्हीं के प्रयासों से धरातल पर साकार हो रहा है।

इस अवसर पर मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था और स्वच्छता सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर नगर विकास विभाग की अपर निदेशक श्रीमती रितु सुहास, नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं नगर विकास विभाग के अन्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

Related Post

झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने पर बोले भाजपा विधायक, हनुमान चालीसा के लिए आवंटित हो कमरा

Posted by - September 4, 2021 0
झारखंड विधानसभा के भीतर दो मई को नमाज के लिए आवंटित हुए कमरे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है,…
Yogi

सूबे के सभी 75 जिलों में कंबल वितरण, अलाव और रैन बसेरों पर योगी सरकार की नजर

Posted by - January 2, 2023 0
लखनऊ। कड़ाके की ठंड में गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government)…
CM Yogi

महाकुम्भ का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा देशः सीएम योगी

Posted by - January 19, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रयागराज दौरे पर मौनी अमावस्या से पूर्व तैयारियों की समीक्षा…
CM Yogi in the review meeting of Panchayati Raj Department

मुख्यमंत्री ने कहा – ग्राम पंचायतों की समृद्धि ही आत्मनिर्भर भारत की नींव

Posted by - October 14, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ग्राम पंचायतों को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्यों से नवाचारों को प्रोत्साहित…