AK Sharma

एक माह में विद्युत विभाग के दोषी कर्मियों पर हुई सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

414 0

लखनऊ। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  प्रदेश में विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं आपूर्ति को लेकर बहुत ही सजग रहते हैं। जर्जर विद्युत् व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और निर्बाध आपूर्ति को लेकर उर्जा मंत्री विभागीय बैठकों के साथ ही निरिक्षण कर स्वयं निगरानी करते हैं। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) विभिन्न माध्यमों से प्राप्त उपभोक्ता की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए उनका निपटारा कर रहे हैं। वहीं समय-समय पर अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए महज़ एक माह में 12 को बर्खास्त, 12 को निलंबित व अनेकों का तबादला भी किया है। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  की इन कार्रवाइयों और गुड गवर्नेंस की कार्यशैली से प्रदेश की जनता का सरकार के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो रहा हैं।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने ट्वीट कर विद्युत तंत्र को सुदृढ़ कर निर्बाध बिजली देने के लिए युद्ध स्तर पर हो रहे कार्यों के लिए विद्युत कर्मियों को धन्यवाद भी देते हैं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि वर्तमान में कई योजनाएं चल रही हैं, जिसमें से रीवैम्प अथवा आरडीएसएस योजनान्तर्गत सितम्बर माह के 21 दिनों में काम की गति लगातार बढ रही है। जिसमें बांस-बल्ली पर चल रही विद्युत व्यवस्था को सुधारते हुए 66,958 नये खंभे लगाए गए हैं। वहीं करीब 3,519 किलोमीटर जर्जर तार भी बदले गये हैं। 333 cKM कृषि/लो वोल्टेज वाले फीडर अलग किये गए हैं और 232 किमी की नई एलटी लाइन भी बिछाई गई है।

सितम्बर माह के 20 दिनों में पौने 2 लाख से अधिक घर हुए बिजली से रोशन

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने ट्वीट कर लिखा कि वर्तमान में संचालित विद्युत परिवार आपके द्वार कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि इसके तहत हम सब आपकी विशेष सेवा में लगे हैं और विद्युत व्यवस्था के सुधार में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहे हैं। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने बिजली कनेक्शन देने के मामले में ट्वीट के माध्यम से बताया कि सितम्बर 2023 की बात करें तो मात्र 20 तारीख को ही 18,955 नए कनेक्शन दिए गए। वहीं सितम्बर माह के प्रथम 20 दिन में कुल 1,75,763 नए कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं इस वित्तीय वर्ष में कुल 7,14,510 उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवस्था से जोड़ा गया है।

एक माह में विद्युत विभाग के दोषी कर्मियों पर हुई सख्त कार्रवाई

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  की चेतावनी के बाद एक महीने में बिजली विभाग के दोषी कर्मियों पर सख़्त कार्यवाही की गयी है जिसमें 12 को बर्खास्त, 12 को निलंबित व अनेक का तबादला किया गया है। जिसमें पूर्वांचल में 3, मध्यांचल में 6, दक्षिणांचल में 3 सहित 12 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर उनकी सेवाएं समाप्त की गई।

कार्यशैली नहीं सुधारी, तो कार्रवाईयां अभी शेष हैं: एके शर्मा

1. एक अधिशासी अभियंता (EE) को निलंबित किया गया
2. 6 अवर अभियंता (AE) को निलंबित किया गया
3. 3 टीजी-2 को निलंबित किया गया
4. एक उपखण्ड अधिकारी (SDO) को निलंबित किया गया
5. एक संविदा कर्मी को भी निलंबित किया गया

Related Post

Priyanka Gandhi

अखिलेश, प्रियंका ने की मृत कर्मियों के आश्रितों को 50 लाख देने की मांग

Posted by - April 30, 2021 0
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण…
Keshav Maurya

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का मान: उपमुख्यमंत्री

Posted by - February 25, 2026 0
लखनऊ/जर्मनी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि जर्मनी प्रवास के दौरान वैश्विक निवेशकों के…
उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत

उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत: अखिलेश बोले-योगी सरकार इस घटना की जिम्‍मेदार

Posted by - December 7, 2019 0
लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…
Shaheed Wall

महाकुंभ में धर्म और आध्यात्म के साथ शहीदों के बलिदान की गाथा के भी दर्शन कराएगी कुम्भ नगरी

Posted by - October 22, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) एक तरफ महाकुंभ जैसी सनातन धर्म की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं के…
cm yogi

‘यूपी दिवस’ केवल उत्सव नहीं, प्रदेश की पहचान और सामर्थ्य का वैश्विक मंच बनेगा : मुख्यमंत्री

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की स्थापना की स्मृति में आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश दिवस-2026 इस वर्ष और अधिक व्यापक,…