AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत ट्रांसफार्मर में तेल भरने की मशीन को चलाकर देखा

277 0

आगरा/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत् व्यवस्था के सुधार हेतु सभी 33/11 केवी के उपकेंद्रों में चलाए जा रहे प्रीवेंटिव मेंटेनेंस अनुरक्षण माह कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र बरौली अहीर, आगरा का  निरीक्षण किया।

ऊर्जा मंत्री ने आज 01अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एक माह का चलाये जा रहे प्रीवेंटिव मेंटेनेंस अनुरक्षण माह में विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा उपकरणों व रखरखाव की जानकारी ली।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने डीवीवीएनएल के एमडी से कर्मचारियों को विद्युत हादसे से बचने के लिए सेंसर लगे हेल्मेट व सेफ्टी बेल्ट की आपूर्ति तथा कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी (AK Sharma)ने विद्युत ट्रांसफार्मर में तेल भरने की मशीन को चलाकर भी देखा।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने निर्देशित किया कि एक माह के कार्यक्रम में विद्युत् व्यवधान सम्बंधी सभी मेंटीनेंस के कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे कि 01 वर्ष तक विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।

नगर विकास मंत्री के नेतृत्व में यमुना की तलहटी में चला स्वच्छता अभियान का जन आंदोलन

मौके पर ही उपस्थित विद्युत कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने प्रशस्ति पत्र भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी करते हैं वहीं जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले, काम न करने वाले कर्मचारियों को दंडित भी किया जाता है, उन्होंने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से तथा पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा जनता की सेवा करने के निर्देश दिए।

Related Post

Road Safety

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) 2026 के तहत परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण…
Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ में बिखरी सनातन की छटा, महाकुम्भ क्षेत्र तीन संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वजा हुई स्थापित

Posted by - November 23, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में…
CM Yogi

देश प्रथम के संकल्प से दुनिया की महाताकत बनेगा भारत: सीएम योगी

Posted by - October 11, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यदि हर भारतीय अपने कार्यक्षेत्र में “देश प्रथम” का संकल्प लेकर…
Chandrashekhar Upadhyay

हरीश रावत पर निजी-हमलों की बजाय अपनी नाकामियों पर क्षमा मांगे भाजपा : चन्द्रशेखर उपाध्याय

Posted by - February 8, 2022 0
देहरादून। भाजपा की पूर्ववर्ती भारतीय-जनसंघ के स्थापना-पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र  एवम् न्यायिक क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘…