AK Sharma

फतेहाबाद उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत न आए: ऊर्जा मंत्री

374 0

लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  आज सायं 5:00 बजे 765/400 केवी विद्युत उपकेंद्र फतेहाबाद, आगरा तथा उ0प्र0 पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ललितपुर-आगरा पारेषण तंत्र तथा ललितपुर-आगरा 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेन्द्र की लॉगबुक, उपस्थिति रजिस्टर,  इनकमिंग/आउटगोइंग सप्लाई चार्ट, ग्रिड मैप तथा परिसर में बने व बोल्टेज को अप/डाउन करने वाले रिएक्टर, सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर का भी निरीक्षण किया।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने उपस्थित अधिकारियों से इस उपकेन्द्र एवम् ट्रांसमिशन के संचालन और यहां से हों रही विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता फतेहाबाद विनोद सिंह ने बताया कि इस उपकेंद्र से 07 स्थानों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां से शहरों को 24 घंटे, गांव को 18 घण्टे तथा कस्बों को 20 घंटे विद्युत् आपूर्ति की जाती है। आगरा के लिए 400 केवी की 03 लाइन तथा मथुरा के लिए 400 केवी की 02 लाइन जाती हैं। इस उपकेन्द्र की क्षमता 3000 मेगावाट है और यह वर्ष 2016 में उर्जीकृत किया गया था।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत न आने पाए। यह बहुत ही महत्वपूर्ण विद्युत उपकेंद्र एवम् ट्रांसमिशन लाइन है। इसका चौबीसों घण्टे संचालन किया जाए और नियमित रूप से इसकी निगरानी की जाय। इस उपकेंद्र की साफ सफाई एवम् रख रखाव पर विशेष ध्यान दें।

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

विधायक फतेहाबाद छोटेलाल वर्मा ने बताया कि उनके अथक परिश्रम से इस ट्रांसमिशन लाइन और उपकेंद्र का संचालन हो सका है, जिससे इस क्षेत्र  को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हो रही है। दक्षिणांचल विद्युत् वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक भी इस दौरान उपकेन्द्र में पहुंचे थे।

Related Post

CM Yogi

भारत की समुद्री आत्मा और सभ्यता की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाएगा यह संग्रहालय: मुख्यमंत्री

Posted by - October 30, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित ‘नौसेना…
CM Yogi met newly elected 6 municipal mayors

आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर नगर निगमों को भी बनाएं आत्मनिर्भरः सीएम योगी

Posted by - May 19, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों (Nikay…

अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ आइपीएस तबादला

Posted by - February 28, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूबे की कानून-व्यस्था की समीक्षा करने के बाद रविवार को एक आईपीएस सहित 28 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें वाराणसी के एसपी सुरक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट से दो एडीसीपी का भी तबादला किया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के पद पर तैनात आइपीएस अफसर आदित्य लग्हे को वाराणसी में ही एएसपी क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार सोनकर को एएसपी क्राइम आगरा से एएसपी देवरिया, डॉ. अरविंद कुमार को एएसपी क्राइम अलीगढ़ से एएसपी कन्नौज, दयाराम को एएसपी अमेठी से एएसपी चंदौली, रामसेवक गौतम एएसपी उत्तरी बाराबंकी से एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, प्रेमचंद एएसपी चंदौली को एएसपी एसआईटी लखनऊ, राजेश कुमार तृतीय एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद को एएसपी सिटी सहारनपुर, अवधेश सिंह एएसपी जालौन को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, विनोद कुमार एएसपी कन्नौज को एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत एडीसीपी उत्तरी लखनऊ को एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह एएसपी उत्तरी मेरठ को एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओम प्रकाश सिंह सेकेंड एएसपी सोनभद्र को एएसपी शामली, अरुण कुमार दीक्षित पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस एएसपी नक्सल वाराणसी को एएसपी एडीजी वाराणसी जोन कार्यालय, मायाराम वर्मा एएसपी सद्धार्थनगर को एएसपी क्राइम आगरा, विनीत भटनागर एएसपी क्राइम सहारनपुर को एएसपी सिटी मेरठ, विनोद कुमार पाण्डेय एएसपी उन्नाव को एएसपी अमेठी, श्रवण कुमार सिंह एएसपी ट्रैफिक वाराणसी को एडीसीपी उत्तरी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर को डिप्टी कमाडेंट पीएसी बरेली, रामयश सिंह एएसपी देवरिया को डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज को एएसपी जालौन, शशि शेखर सिंह एएसपी डायल 112 को एएसपी उन्नाव, दिनेश कुमार पुरी एडीसीपी लखनऊ को एएसपी ट्रैफिक वाराणसी, प्रज्ञा मिश्रा एएसपी सीबीसीआईडी बरेली को एएसपी मध्यांचल बिजली, जेपी सिंह एएसपी डीजीपी मुख्यालय को एएसपी एटीएस लखनऊ, आलोक शर्मा एएसपी एटीएस को एएसपी सर्तकता अधिष्ठान, दिनेश यादव एएसपी एटीएस को एएससी एटीसी सीतापुर तथा अजय सिंह एएसपी क्राइम को एएसपी सिक्योरिटी वाराणसी के पद पर तैनाती मिली है।

मनीष के परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

Posted by - September 30, 2021 0
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता के परिवार से मुलाकात की। सीएम योगी ने मांग के…