AK Sharma

सबका साथ सबका विकास योगी सरकार का है मूलमंत्र: एके शर्मा

403 0

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव से समान रूप से कार्य कर रही है। योगी सरकार में जातिगत भेदभाव, अपना-पराया का भाव नहीं है बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर सभी का सम्मान करते हुए जनता जनार्दन के हित में कार्य करने में विश्वास करती है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज जलनिगम के फील्ड हास्टल ’संगम’ में कुशीनगर जनपद की नवसृजित नगर पंचायत फाजिलनगर के नवनिर्वाचित कार्यालय भवन का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों से बात कही।

केन्द्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। प्रदेश की ट्रिपल इंजन की सरकार ने नागरिकों को बेहतर सुविधायें मिलेगी। सभी निकायों में युद्धस्तर पर विकास कार्य कराये जाने का प्रयास किया जायेगा।

इस कार्यालय भवन का निर्माण 158.43 लाख रूपये की लागत से सीएलडीएस कार्यदायी संस्था द्वारा कराया गया। 23 दिसम्बर, 2019 को फाजिलनगर नाम से यह नई नगर पंचायत बनी, जिसमें 15 वार्ड हैं। जिसमें 09 गांव शामिल किये गये हैं और इस नगर पंचायत की वर्तमान में आबादी लगभग 25 हजार के आसपास है।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि फाजिलनगर की जनता को जल्द से जल्द नगरीय सुविधायें मिले और उस क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो, इसके लिए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया है। कोई भी कार्यालय किसी व्यवस्था को संचालित करने का केन्द्र होता है। बेहतर व्यवस्था प्रदान करने के लिए कार्यालय में आधुनिक सुविधायें हों, जिससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

उन्होंने फाजिलनगर नगर पंचायत के चेयरमैन शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए इससे संबंधित प्रस्ताव बनाकर शीघ्र ही निदेशालय को भेजा जाए। जिससे कि धनराशि दी जा सके। विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है।

देश के सभी रिलायंस मार्ट में मौजूद रहेंगे अरगा ब्रांड के उत्पाद: नेहा शर्मा

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि नवसृजित नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य कराये जाने हैं। इसके अलावा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, शादी के लिए कल्याण मण्डपम, जल निकासी, पीने का पानी, प्रधानमंत्री आवास, नाली, खडंजा का निर्माण, सड़क निर्माण, तालाब पार्कों का निर्माण, कान्हा गौशाला आदि कार्यों के लिए पैसे हैं। ऐसे नगरों में बिजली की व्यवस्था के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की धनराशि है। इसके माध्यम से बांस बल्ली को हटाकर पोल लगाना, विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाना है।

उन्होंने फाजिलनगर के नागरिकों, सभासदों और चेयरमैन तथा अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास रंजन कुमार, प्रबंध निदेशक जल निगम अनिल कुमार ढींगरा, निदेशक नगरीय निकाय नितिन बंसल, विशेष सचिव पैंसिया, अपर निदेशक डाॅ़ असलम अंसारी, उपनिदेशक डॉ़ सुनील यादव उपस्थित थे।

कुशीनगर के एडीएम देवीदयाल वर्मा, नगर पंचायत फाजिलनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासद, अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक वर्चुअल जुड़े थे।

Related Post

UP Roadways

यूपी के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने में यूपी रोडवेज बन रही मददगार

Posted by - January 23, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब…
Nitish Kumar

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Posted by - July 1, 2025 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में 24 महत्वपूर्ण…
CM Yogi

सीएम सौंपेंगे भूमि आवंटन पत्र, 900 करोड़ के निवेश का प्रशस्त होगा मार्ग

Posted by - September 17, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) की तस्वीर प्रदेश के औद्योगिक नक्शे…
President Murmu

शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति

Posted by - July 1, 2025 0
गोरखपुर: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने सोमवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन, प्रेक्षागृह व पंचकर्म सेंटर…

‘संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों को निलंबित करने के लिए बने कानून’, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Posted by - July 29, 2021 0
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मांग की है कि संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने…