AK Sharma

एके शर्मा ने अपने आवास पर की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिये निर्देश

62 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रकरण, विद्युत बिल में त्रुटि सुधार, सीवर लाइन की समस्याएं, नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृति, क्षतिपूर्ति भुगतान तथा अन्य स्थानीय जनसमस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न होकर परिणामोन्मुखी होनी चाहिए, जिससे लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने स्पष्ट किया कि विद्युत एवं नगर विकास से जुड़े मामलों में तकनीकी कारणों का हवाला देकर अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें और आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों और शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता बनी रहे। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

CM Yogi

हर प्रोजेक्ट के लिए तय हों नोडल अधिकारी, सप्ताह में मिले प्रोग्रेस रिपोर्ट: सीएम योगी

Posted by - June 15, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि हर प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी तय करते हुए…
AK Sharma

अयोध्या नगरीय विकास और सम्पन्नता के मॉडल के रूप में नवीन मानक गढ़ रही : राज्यपाल

Posted by - February 2, 2024 0
लखनऊ। वर्ष 2024 के प्रथम और 18वीं विधानसभा के सातवें सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी (Anandi Ben Patel) के अभिभाषण…