AK Sharma

नलकूप कनेक्शन से संबंधित सामग्री की ना हो कमी: एके शर्मा

522 0

लखनऊ। प्रदेश सरकार किसानों को किसी भी प्रकार के संकट से बचाने तथा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश में कम बारिश के कारण किसानों की फसल को नुकसान से बचाने के लिए तथा उनकी कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग ने युद्ध स्तर पर प्रयास कर पांच माह में प्रदेश भर में किसानों के 18,678 निजी नलकूपों को कनेक्शन देकर संचालित कर दिया है।

इसमें पूर्वांचल के तहत किसानों को 4,893, मध्यांचल में 5,857, दक्षिणांचल में 3,804 तथा पश्चिमांचल में 4,124 नलकूप कनेक्शन दिए हैं। यह जानकारी नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने दी।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि किसानों को निजी नलकूप कनेक्शन लेने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही नलकूप से संबंधित सामग्री की भी कमी न हो, इस पर भी पूरी सजगता बरतते हुए निगरानी करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।

अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त, संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि अब तक जितने भी किसान अपने निजी नलकूप कनेक्शन के लिए भुगतान कर दिए हैं। प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ही उनको कनेक्शन दिया जाए जाएगा और जो भी समस्याएं उनके निजी नलकूप के कनेक्शन में आ रही होंगी। उसे शीघ्र ही दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है और संकट के समय उन्हें हर संभव मदद की जा रही।

Related Post

Bharadwaj Ashram

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनेगा भारद्वाज आश्रम, जहां खोजी गई विमान उड़ाने की 500 टेक्नीक

Posted by - October 26, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ से पहले धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण योगी सरकार की प्राथमिकता में है। इसी को लेकर योगी सरकार ने…
CM Yogi

समाजवादी पार्टी के लोग अपने बच्चों को इंग्लिश स्कूल में पढ़ाएंगे और दूसरों के लिए उर्दू की वकालत करते हैं- सीएम योगी

Posted by - February 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपक्ष, विशेष…
Footwear-Leather Industry

उत्तर प्रदेश बनेगा लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री का ग्लोबल हब

Posted by - August 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश को लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री (Leather-Footwear Industry) का वैश्विक केंद्र बनाने की…