Samadhan saptah

एके शर्मा ने उपभोक्ता को पीड़ित करने पर जेई और लाइनमैन को बर्खास्त करने के दिए निर्देश

468 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने ’सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्थानुसार आज महीने के तीसरे बुधवार को राज्य स्तरीय जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता एवं शिकायतकर्ता से वर्चुअल संवाद कर शिकायत के संबंध में हकीकत जानी और मौके पर 20 शिकायतों का निस्तारण किया। उन्होंने अब राज्य स्तर पर आने वाली इस प्रकार की हजारों शिकायतों का समाधान किया जाना आसान हो सकेगा।

ऊर्जा मंत्री ने जनसुनवाई के दौरान बुलंदशहर के उपभोक्ता राकेश गोयल के नि नलकूप संयोजन की विद्युत आपूर्ति बाधित करने से फसल सूखने तथा उपभोक्ता को जबरदस्ती परेशान करने पर संबंधित पहासू उपकेंद्र के जेई इंद्रेश कुमार तथा लाइनमैन राजू को शीघ्र बर्दाश्त करने के निर्देश एमडी पश्चिमांचल को दिए। इसी प्रकार बबेरू बांदा के शिकायतकर्ता पी सी पटेल की शिकायत बिजली घर मुरवल व बबेरू उपकेंद्र के ओवरलोड होने के कारण 15 दिनों से आपूर्ति सही से नहीं हो पा रही है, का संज्ञान लेकर ऊर्जा मंत्री ने दक्षिणांचल एमडी को दोनो उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि करने के निर्देश दिए।

ए के शर्मा ने रामपुर के उपभोक्ता नत्थू लाल की शिकायत नि नलकूप संयोजन के लिए धनराशि जमा करने के पश्चात भी संयोजन न देने पर सभी डिस्कॉम के एमडी को निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक किसानों के नि नलकूप से सम्बन्धित संयोजन को पूर्ण रूप से सम्पन्न करा देना सुनिश्चित करा लिया जाए। इसी प्रकार मऊ के उपभोक्ता राम करण चौहान की शिकायत मीटर रीडर द्वारा गलत बिल निर्गत करने तथा परेशान करने संबंधी मामले पर मीटर रीडर  अजय विश्वकर्मा को हटाने के निर्देश दिए। जौनपुर के बदलापुर तहसील के उपभोक्ता मेजर जनरल अशोक कुमार की शिकायत बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिसका संज्ञान लेकर खंभे लगाने तथा सही प्रकार से संयोजन निर्गत करने के निर्देश दिए।

युवाओं में देश भक्ति की भावना जगा रही विद्या भारती: बृजेश पाठक

ऊर्जा मंत्री  ने प्रयागराज के उपभोक्ता  बृजेन्द्र प्रताप की शिकायत वर्ष 2014 से प्रार्थी के विद्युत संयोजन को पीडी करने तथा एग्रीमेंट ऑफ कनेक्शन टर्मिनेट करने के बाद भी बिल आना व संयोजन बने रहने का संज्ञान लेकर कहा कि इस प्रकार के संयोजन का स्थाई विच्छेदन करते हुए बिलिंग सिस्टम पर इसे अपडेट भी किया जाए तथा अंतिम विच्छेदन के संबंध में उपभोक्ताओं को पत्र द्वारा सूचित भी किया जाय। गोंडा के शिकायतकर्ता  विष्णु दत्त तिवारी की शिकायत विद्युत् दुर्घटना में उसके पशु की 2020 में मृत्यु हो जाने तथा 30 हजार की क्षतिपूर्ति अभी तक न मिलने तथा औरैया के उपभोक्ता राजकुमार की शिकायत विद्युत पोल में करंट उतरने से उसके 08 वर्षीय पुत्र की मृत्यु होने संबंधी मुआवजे का अभी तक भुगतान न होने के संबंध में शीघ्र मुआवजे का भुगतान करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान चेयरमैन पॉवर कारपोरेशन  एम0 देवराज, प्रबन्ध निदेशक पावर कारपोरेशन  पंकज कुमार उपस्थित थे। साथ ही सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता तथा शिकायतकर्ता वर्चुअली प्रतिभाग किया।

Related Post

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।  
Agriculture

योगी सरकार के जागरुकता कार्यक्रमों से पिछले 8 वर्ष में कृषि क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व उन्नति

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government)  ने कृषि के क्षेत्र (Agriculture Sector)में यूपी को अभूतपूर्व प्रगति दी। सरकार के जागरूकता कार्यक्रम…