AK Sharma

नदी घाटों एवं जलाशयों में प्रवाहित पूजा सामग्री को जल से निकालकर शीघ्र निस्तारित किया जाए: एके शर्मा

467 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने छठ महापर्व पर आज प्रातःकाल लक्ष्मण मेला मैदान, गोमती नदी तट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर एवं छठी मैया की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देश, प्रदेश एवं विश्व कल्याण के साथ सभी के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति से जुड़ने एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का पर्व है। श्रद्धालु इसे पूरी शुद्धता, श्रद्धा एवं पवित्रता के साथ मनाते हैं और असीम फल की प्राप्ति करते हैं।

उन्होंने सभी व्रती माताओं व बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने इस पर्व को पूर्ण स्वच्छता एवं सुरक्षा के साथ आयोजित करने के लिए तथा इसमें सहभागी बने सभी स्थानीय प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नगर निगम के सफाई कर्मियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित की।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  के आशीर्वाद एवं पहल से इस बार छठ महापर्व पूर्ण स्वच्छता एवं सफाई के साथ सुरक्षित माहौल में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए रो वेस्ट पर्व के रूप में मनाया गया। सभी लोगों ने घाटों की साफ-सफाई के साथ अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान किया।

AK Sharma

इससे गोमती नदी के सभी छठ पूजा घाट विगत 04 दिनों से पूरे उत्सवमय  हो गए हैं। उन्होंने इस महापर्व के सफल आयोजन पर लखनऊवासियों एवं पूर्वांचल के आगंतुकों का भी आभार व्यक्त किया।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि स्वच्छता एवं साफ सफाई का कार्य पूर्ण निष्ठा से आगे भी जारी रखें। नदी घाटों एवं जलाशयों में प्रवाहित पूजा सामग्री को  जल से निकालकर आसपास एकत्रित कूड़े को भी शीघ्र निस्तारित करने से लेकर, इन स्थानों को ऐसे ही साफ सुथरा बनाए रखने में निरंतर ध्यान देंगे तथा स्वच्छता एवं सफाई के अभियान को जन सहयोग से आगे भी निरंतर बनाए रखना है।

Related Post

yogi cabinet

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अब निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे कैशलेस इलाज

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों (Teachers) और शिक्षणेत्तर कर्मियों को बड़ी राहत दी…
CM Yogi

अयोध्या और प्रयागराज में बनेगा अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृह

Posted by - June 21, 2024 0
लखनऊ। धर्मनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग में राज्य सरकार अतिथि गृहों के निर्माण कराने जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री…
CM Yogi congratulated on National Technology Day

सीएम योगी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की वैज्ञानिकों को दी बधाई

Posted by - May 11, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस ( National Technology Day) के अवसर पर देश के वैज्ञानिकों…
budget

शहरी गरीबों को सरकार ने दी बड़ी राहत, मात्र पांच सौ देना होगा स्टांप शुल्क

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को बड़ी राहत दी है। शहरों में निजी…
AK Sharma

पूर्वांचल के विकास में जुड़ा एक और आयाम, इन्दारा जंक्शन/यार्ड, LC-4 पर बनेगा उपरगामी पुल

Posted by - February 24, 2024 0
लखनऊ/ मऊ। पूर्वांचल के विकास में नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से एक और…