AK Sharma

AK Sharma ने बकायेदार उपभोक्ताओ से ओटीएस योजना का लाभ लेने की अपील

556 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं (Defaulting consumers) को राहत देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त विद्युत भार वाले घरेलू (एल0एम0वी0-1) एवं निजी नलकूप 4(एल0एम0वी0-5) तथा 05 कि0वा0 विद्युत भार के वाणिज्यक (एम0एम0वी0-2) श्रेणियों के उपभोक्ताओं के विलम्बित अधिभार (ब्याज)/सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की। यह योजना 30 जून,2022 तक लागू रहेगी और अब उपभोक्ताओं को योजना के तहत अपने बकाये पर छूट लेने के लिए 13 दिन शेष है।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इस योजना की अवधि अब पूर्ण होने को है, उपभोक्ता जल्दी करे और अपने बकाये से मुक्ति पायें। ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0शर्मा ने बताया कि 16 जून तक ओटीएस योजना का 11.63 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। योजना के तहत कल तक 716 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई और इससे उपभोक्ताओं को 182 करोड़ रूपये की राहत मिली।

सीएम धामी ने ‘द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा‘ पुस्तक का किया विमोचन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अधिशासी अभियन्ता/एस0डी0ओ0 कार्यालय/सी0एस0सी केन्द्रों व विद्युत सखी से सम्पर्क करे। इसके अलावा आनलाईन माध्यम से भी पॉवर कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर योजना का लाभ ले सकते है। पॉवर कारपोरेशन के टोल फ्री नं0 1912 से भी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऊर्जा मंत्री ने बकायेदार उपभोक्ताओं से सादर अनुरोध किया है कि इस योजना का लाभ उठाकर उपभोक्ता अपने बकाये का समय से भुगतान अवश्य करे।

योगी सरकार फिर से शुरू करने वाली है ये योजना, इन किसानों को मिलेगा लाभ

Related Post

CM Yogi

पूरे देश में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का सकारात्मक माहौल : सीएम योगी

Posted by - September 18, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने वालों तथा उद्योग लगाने वालों को सरकार की…
AK Sharma

कनाडा उच्चायुक्त कैमरान मैके ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात, लखनऊ की सुंदरता को सराहा

Posted by - August 18, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) से आज उनके सरकारी आवास 14 कालिदास…
AK Sharma

करण भूषण सिंह को 5 लाख के अंतर से जिताना है, कैसरगंज में कमल खिलाना है: एके शर्मा

Posted by - May 17, 2024 0
गोंडा। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को अपना…