AK Sharma

I.N.D.I.A. गठबंधन की अवधारणा देश, समाज और यहां के जनजीवन के लिए घातक: एके शर्मा

487 0

सिद्धार्थनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने देश के 28 विपक्षी दलों को मिलाकर बनाए गए I.N.D.I.A. गठबंधन की तुलना फ्यूज बल्ब के झालर से की। सिद्धार्थनगर जनपद के अपने दौरे के दौरान आज पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब पर उन्होंने विपक्ष के बने इस I.N.D.I.A. गठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन ठगों और बेईमानो का समूह बनकर एक ठगबंधन बन गया है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि नेतृत्व विहीन यह गठबंधन 28 फ्यूज बल्बों की एक झालर मात्र है, जो की रोशनी नहीं देता, जहां भी लगता है अंधेरा ही रहता है और परेशानियां पैदा करता है। किसी को भी इस फ्यूज बल्ब के झालर वाले गठबंधन से अपने जीवन में रोशनी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। इसीलिए सभी नागरिकों को इससे सतर्क और सचेत रहना होगा।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन की अवधारणा देश, समाज और यहां के जनजीवन के लिए घातक है। इसलिए देश की जनता जनार्दन को इस गठबंधन से अपने आप को दूर रखना होगा। अपने उज्जवल भविष्य के लिए लोगों को इसके बहकावे में नहीं आना चाहिए।

एके शर्मा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु होने की कामना की

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प से एवं कुशल नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और विश्व समुदाय आज यहां के नागरिकों को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों एवम् नेतृत्व क्षमता का लोहा माना है।

Related Post

CM Yogi allegation against Akhilesh are correct

सही है सीएम योगी का आरोप, सपा सरकार में अखिलेश ने वापस लिया था खुद पर दर्ज मुकदमा

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)…
CM Yogi

मोदी के विजन से देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: सीएम योगी

Posted by - April 6, 2024 0
सहारनपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास प्रांगण में जनसभा को संबोधित किया। इससे…
नवजोत सिंह सिद्धू

एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या बना सकता है चौकीदार -सिद्धू

Posted by - April 29, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार यानी आज पीएम मोदी पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने ट्वीट…
Mission Shakti

सीएम योगी के मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने भटके लोगों को परिजनों से मिलवाया

Posted by - September 25, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 ( Mission Shakti) अभियान के तहत…