AK Sharma

ए0के0शर्मा ने बकायेदार उपभोक्ताओ से ओटीएस योजना का लाभ लेने की अपील

537 0

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त विद्युत भार वाले घरेलू (एल0एम0वी0-1) एवं निजी नलकूप 4(एल0एम0वी0-5) तथा 05 कि0वा0 विद्युत भार के वाणिज्यक (एम0एम0वी0-2) श्रेणियों के उपभोक्ताओं के विलम्बित अधिभार (ब्याज)/सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की। यह योजना 30 जून,2022 तक लागू रहेगी और अब उपभोक्ताओं को योजना के तहत अपने बकाये पर छूट लेने के लिए 07 दिन शेष बचे है। ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इस योजना की अवधि अब पूर्ण होने को है, उपभोक्ता जल्दी करे और अपने बकाये से मुक्ति पायें।

ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने बताया कि 22 जून तक ओटीएस योजना का 17.58 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। योजना के तहत कल तक 1125 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई और इस योजना से उपभोक्ताओं को अपने बिलों के भुगतान में 293 करोड़ रूपये की राहत मिली। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अधिशासी अभियन्ता/एस0डी0ओ0 कार्यालय/सी0एस0सी केन्द्रों व विद्युत सखी से सम्पर्क करे।

ITR भरने की देखें अंतिम तारीख, खुल गया इनकम टैक्स विभाग का पोर्टल

इसके अलावा आनलाइन माध्यम से भी पॉवर कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर योजना का लाभ ले सकते है। पॉवर कारपोरेशन के टोल फ्री नं0 1912 से भी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऊर्जा मंत्री ने बकायेदार उपभोक्ताओं से सादर अनुरोध किया है कि इस योजना का लाभ उठाकर उपभोक्ता अपने बकाये का समय से भुगतान अवश्य करे।

बुर्का पहनकर वोट डालने आई जेठानी गिरफ्तार, खोला राज़

Related Post

Asaduddin Owais

बंगाल चुनाव 2021: ममता के गोत्र पर बोले ओवैसी, मेरा क्या जो शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं ?

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता। एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के…
President

मुझे विश्वास है कि आप सबके अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश जल्द उत्तम प्रदेश बनेगा: राष्ट्रपति

Posted by - June 6, 2022 0
लखनऊ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (President Ram Nath Kovind) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधान मण्डल की संयुक्त…
cm yogi

नोएडा की सुधरेगी कनेक्टिविटी, ‘कॉम्प्रिहेंसिव रीजनल ट्रांसपोर्ट प्लान’ तैयार कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 28, 2024 0
नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) नोएडा समेत एनसीआर के समीप पड़ने वाले…