ak sharma

“हर घर में तिरंगा” लहराना हम सबका कर्तव्य है: एके शर्मा

497 0

लखनऊ। “भारत माता की जय”, “देश की शान है तिरंगा”, आदि नारों के साथ शनिवार सुबह का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। हजारों की संख्या में युवा, बुजुर्ग दो किलोमीटर लंबे झंडे को लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) और कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) अतिथि के रूप में लोगों का उत्साहवर्धन करते रहे।

AK Sharma

इस अवसर पर ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद “हर घर तिरंगा” हर व्यक्ति का अभियान बन गया है। इतना जोश आजादी के बाद शायद ही कभी रहा हो। इसमें जो लोग भी योगदान दे रहे हैं उन सबका धन्यवाद है। इस बार “हर घर में तिरंगा” लहराना हम सबका कर्तव्य है।

AK Sharma

यह आयोजन दो संस्थाओं ने मिलकर किया था। यह यात्रा एल्डिको चौराहे से लेकर बंगला बाजार तक चली।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज, अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

AK Sharma

इस दौरान देशभक्ति की धुन बजती रही और उस पर भारत माता की जय के नारे लगते रहे। दो किमी लंबे तिरंगे के अलावा हर हाथ में भी तिरंगा लहरा रहा था और पूरा माहौल देशभक्ति में ओत-प्रोत हो गया था।

तिरंगा यात्रा शामिल हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

Related Post

CM Yogi

पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी क्रूज यात्रा: सीएम योगी

Posted by - January 12, 2023 0
वाराणसी। काशी से डिब्रूगढ़ के लिए रिवर क्रूज गंगा विलास के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ…
Mahendra Nath Pandey

PM मोदी देश के प्रधानमंत्री ही नहीं प्रधानसेवक भी हैं- महेंद्र नाथ पांडेय

Posted by - March 1, 2021 0
चन्दौली। जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ…