AK Sharma

पिछले तीन वर्षों से उप्र के इतिहास में हो रही है सबसे ज़्यादा बिजली आपूर्ति: एके शर्मा

202 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, कुछ अधिकारियों के असामयिक व अव्यवहारिक निर्णय और भ्रष्ट आचरण से जानबूझकर नेतृत्व और सरकार को बदनाम करने की कुचेष्टा के कारण जनसामान्य को परेशानी हो रही है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पिछले तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे ज़्यादा बिजली आपूर्ति हो रही है। इतना ही नहीं, पूरे देश में किसी भी राज्य से ज़्यादा बिजली लगातार तीन साल से हम दे रहे हैं। और इन आंकड़ों की पुष्टि भारत सरकार एवं सभी संबंधित राष्ट्रीय एजेंसियों ने बार-बार किया है।

लेकिन कुछ अधिकारियों के असामयिक व अव्यवहारिक निर्णय, कुछ कर्मियों की लापरवाही, बदज़बानी, भ्रष्ट आचरण, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा में कमी, जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अलोकतांत्रिक रवैया तथा अपने वचनों और कर्मों से जानबूझकर नेतृत्व और सरकार को बदनाम करने की कुचेष्टा के कारण जनसामान्य को परेशानी हो रही है।

उन्होंने (AK Sharma) आगे कहा, साथ ही दुष्प्रचार में निरंतर लगे हुए लोगों को ऊर्जा विभाग को बदनाम करने की अपनी दुष्प्रवृत्तियां चलाने का मौका मिल रहा है। बेहतर विद्युत आपूर्ति और बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिए हर स्तर पर और ख़ास करके उच्च प्रबंधन को बार-बार लिखित और मौखिक रूप से मैंने कहा है। फिर भी परिस्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उसकी वजह से रात-दिन पुरुषार्थ कर निर्बाध बिजली देने का प्रयास करने वाले ऊर्जा परिवार के बहुतायत लोगों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। इसलिए सभी स्तर पर ‘बबूल’ जैसे ऐसे कर्मियों व अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय।

Related Post

NAEC-SCVT signs MoU

यूपी में कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार: एनएईसी-एससीवीटी के बीच एमओयू, एक लाख युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में उमड़ा ‘आस्था का महासागर’, स्नानार्थियों की संख्या 40 करोड़ के पार

Posted by - February 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों,…
NAFED

नेफेड के माध्यम से अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन संतों, कल्पवासियों को किया गया वितरित

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों के लिए राशन की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय गृह…

राम के सहारे बसपा की नैया! सतीश मिश्रा बोले- 2022 में सरकार आने के बाद बनाएंगे भव्य मंदिर

Posted by - July 23, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत…