Ajit Singh murder case

अजीत सिंह हत्याकांड: सुनील राठी ने राजेश तोमर को दी थी एक लाख की सुपारी

900 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड में बीती 6 जनवरी की रात हुए गैंगवार में मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह (Ajit Singh murder case) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 20 घंटे की रिमांड पर आए शार्प शूटर राजेश तोमर को शुक्रवार शाम अवधि पूरी होने पर जेल भेज दिया गया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड (Ajit Singh murder case) मामले में रिमांड पर लिए गए शार्प शूटर राजेश तोमर से शुक्रवार को घंटो तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। इस दौरान घटनास्थल पर जाकर क्राइम सीन दोहराया गया।

घंटो की गई पूछताछ

जेल भेजे जाने से पहले इस हत्याकांड (Ajit Singh murder case)के विवेचक चंद्रशेखर सिंह ने घंटों पूछताछ की। इस दौरान डीएसपी पूर्वी सैयद कासिम आब्दी व एसीपी प्रवीण मलिक भी मौजूद रहे. पूछताछ में शार्प शूटर राजेश तोमर ने बताया कि उसे पिस्टल गिरधारी ने दी थी। वहीं उसे दो बार में 50-50 हजार रुपये सुनील राठी ने दिए थे। बता दें कि सुनील राठी भी वर्तमान में जेल में बंद है।  शार्प शूटर राजेश तोमर ने बताया कि लखनऊ रवाना होने से पहले सुनील राठी ने यह भी बताया था कि अजीत बुलेट प्रूफ गाड़ी से चलता है। उसका काम होना है।

अहम बातों की जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम राजेश को दोपहर में लेकर कठौता तिराहे पहुंची। फिर उसकी मौजूदगी में अजीत की हत्या का क्राइम सीन दोहराया गया। इस दौरान राजेश ने गोली चलाने के दौरान कौन-कौन मौजूद था? अजीत पर कितने फायर झोकें? फिर घटना के बाद कौन-कौन, कहां-कहां किसके-किसके साथ गया। अंकुर व बंधन के अलावा और कौन-कौन मददगार था, इन तमाम बातों की भी जानकारी राजेश ने दी। इसके बाद पुलिस उसे लेकर अलकनंदा अपार्टमेंट पहुंची। जानकारी लेने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Related Post

AK Sharma

पौधों के रोपण व संरक्षण से प्रकृति और धरती की सेवा के साथ होती है आर्थिक समृद्धि भी: एके शर्मा

Posted by - July 20, 2024 0
मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 20 जुलाई दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
CIVIL HOSPITAL LUCKNOW

UP: कोरोनो वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना संक्रमित हो गया सिविल अस्पताल का डॉक्टर

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ । यूपी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बावजूद एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित (Civil Hospital Doctor Found Corona Positive) हो…
Swachh Survekshan

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, लखनऊ देश में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

Posted by - July 17, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण…