उद्धव सरकार

उद्धव सरकार में अजित को वित्त और अनिल देशमुख को गृह विभाग मिला

1301 0

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। देर रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उद्धव ठाकरे की तरफ से मंत्रालयों के बंटवारे की सूची मंजूरी के लिए भेजी गई थी। जिस पर रविवार सुबह उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनिल देशमुख को गृह मंत्री बनाया

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनिल देशमुख को गृह मंत्री बनाया गया है। यहां जानिए कौन सी पार्टी को कौन-कौन से मंत्रालय मिले?

एनसीपी को मिले ये विभाग

अनिल देशमुख- गृह विभाग

अजित पवार- वित्त और योजना मंत्रालय, मराठी भाषा का मंत्रालय

जयंत पाटिल- सिंचाई विभाग

छगन भुजबल- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

दिलीप वल्से पाटिल- आबकारी और श्रम मंत्रालय

जीतेंद आव्हाद- आवास

राजेश टोपे- स्वास्थ्य

राजेंद्र शिंगणे- खाद्य एवं औषधि प्रशासन

धनंजय मुंडे- सामाजिक न्याय

कांग्रेस की झोली में ये विभाग

नितिन राउत- ऊर्जा

बालासाहेब थोराट- राजस्व

वर्षा गायकवाड़- स्कूली शिक्षा

यशोमति ठाकुर- महिला और बाल कल्याण

केसी पाडवी – आदिवासी विकास

सुनील केदार- डेयरी विकास व पशुसंवर्धन

विजय वड्डेटीवार- ओबीसी कल्याण

असलम शेख- कपड़ा, बंदरगाह

अमित देशमुख- स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति

अशोक चव्हाण- लोक निर्माण मंत्रालय (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर)

नवाब मलिक- अल्पसंख्यक विकास और औकफ, कौशल विकास और उद्यमिता

शिवसेना के हिस्से  में ये विभाग

उद्धव ठाकरे- सामान्य प्रशासन, सूचना और प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, कानून और न्यायपालिका और अन्य विभागों के मंत्रालय

आदित्य ठाकरे- पर्यावरण, पर्यटन

एकनाथ शिंदे- नगरविकास मंत्रालय

सुभाष देसाई- उद्योग

संजय राठोड़- वन

दादा भुसे- कृषि

अनिल परब- परिवहन, संसदीय कार्य

संदीपान भुमरे- रोजगार हमी (ईजीएस)

शंकरराव गडाख- जल संरक्षण

उदय सामंत- उच्च व तकनीकी शिक्षा

गुलाब राव पाटिल- जलापूर्ति

अब्दुल सत्तार- राजस्व, ग्रामीण विकास, बंदरगाह भूमि विकास और विशेष सहायता राज्य मंत्री

हम पर्यटन के जरिए महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे: आदित्य ठाकरे

मंत्रालय का बंटवारा होने पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुझे पर्यटन और पर्यावरण विभाग दिया गया है। हम पर्यटन के जरिए महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। मैं कल की बैठक के बाद अपना मंत्रालय संभाल लूंगा।

बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्य में मंत्रियों के विभागों के वितरण को लेकर चर्चा की थी। उद्धव ठाकरे ने नवंबर में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Related Post

CM Mamta

बंगाल चुनाव : ममता बनर्जी का नंदीग्राम में रोड शो,”जय श्रीराम” के लगे नारे

Posted by - March 30, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज नंदीग्राम के बागबेड़ा में विशाल रोड शो कर रही…
Maha Kumbh

जल कलश के माध्यम से हरित महाकुम्भ में सहयोग, 20 हजार से अधिक प्लास्टिक की बोतलें जुटाईं

Posted by - February 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर कई अनूठे प्रयोग किए गए हैं।…
CM Nayab Singh

सीएम नायब ने सिरसा को दी 78 करोड़ से अधिक राशि की विकास परियोजनाओं की सौगात

Posted by - July 3, 2024 0
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने बुधवार को स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में…
भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र

पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र 3 मई 1913 को हुई थी रिलीज

Posted by - May 2, 2020 0
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के…
कांग्रेस में शामिल

राहुल की मौजूदगी में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ

Posted by - March 27, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले अभिनेता और स्टार्स का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला…