ajay devgan web seres

अजय देवगन फिल्मों के बाद देखेंगे वेब सिरीज़ में, जानिए नज़र आएंगे इस एक्ट्रेस के साथ

1318 0

कोरोना वायरस के कारण पिछले कई महीनों से सिनेमाघर बंद है। इस दौरान कई बड़ी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। कई दिग्गज सितारे डिजिटल डेब्यू करते नजर आ रहे हैं। खबर है कि अजय देवगन भी जल्द वेब सीरीज में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अजय देवगन ब्रिटिश टीवी सीरीज ‘लूथर’ के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर ने नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद दिया यह रिएक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को यह प्रोजेक्ट बहुत पसंद आया है और उन्होंने इसे साइन कर लिया है। सीरीज में फीमेड लीड के लिए तलाश भी अब पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने अजय देवगन के अपोजिट इलियाना डिक्रूज को कास्ट करने का फैसला किया है। इससे पहले अजय और इलियाना ने ‘रेड’ और ‘बादशाहो’ में साथ काम किया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन पिछली बार फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में काम किया था। इसमें उनके अपोजिट काजोल नहीं आई थीं। फिल्म में विलेन के किरदार में दिखे सैफ अली खान की परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया था। ‘तान्हाजी’ ने कमाई के मामले कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

13 साल बाद काम करेंगे संजय लीला भंसाली के साथ रणबीर कपूर

अजय देवगन की फिल्म सूर्यवंशी बनकर तैयार है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के साथ काम करते नजर आएंगे। चर्चा है कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए सिनेमाघरों के खुलने के बाद इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

Related Post

अनुपम खेर से है गुस्सा,नसीरुद्दीन शाह ने कहा – अनुपम खेर जोकर और चाटुकार हैं

Posted by - July 3, 2021 0
नसीरुद्दीन शाह एक भारतीय फिल्म और हिंदी भाषा फिल्म उद्योग में मंच अभिनेता और निर्देशक हैं। वह भारतीय समानांतर सिनेमा…
महाराष्ट्र पुलिस को ‘सैल्यूट’

कोरोना जंग : अक्षय, सचिन व विराट ने पुलिस को किया ‘सैल्यूट’, तो गृह मंत्रालय ने कही ये बात

Posted by - May 11, 2020 0
मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस से जंग में पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार, सफाईकर्मी लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम…

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस फोटोज, फैंस हुए मुरीद

Posted by - October 30, 2021 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने शानदार अदाकारी से अपनी अलग ही पहचान बनाई है। भूमि फिल्मों में…