Ajay Devgan

अजय देवगन ने कोविड ICU वार्ड बनाने के लिए दिया 1 करोड़ का दान

1045 0
मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgan) ने बृहन्मुंबई नगर निगम को 20 बेड का ICU वार्ड बनाने के लिए दान दिया हैं। अजय देवगन (Ajay Devgan) के एनवाई फाउंडेशन द्वारा BMC को 1 करोड़ रुपये का दान दिया गया है। इस कोविड ICU का प्रबंधन शिवाजी पार्क से थोड़ी दूरी पर स्थित हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन(Ajay Devgan) कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। फिल्म उद्योग के अपने सहयोगियों की मदद से अजय ने बृहन्मुंबई नगर निगम को 20 बेड का ICU वार्ड बनाने के लिए दान दिया हैं।

एक वेबलोइड रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के शिवाजी पार्क क्षेत्र में स्थित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हॉल में मेकशिफ्ट अस्पताल बनाया गया है। एक रिपोर्ट ने पुष्टि की कि इस नेक काम के लिए अजय देवगन के एनवाई फाउंडेशन द्वारा BMC को 1 करोड़ रुपये का दान दिया गया है। इस कोविड ICU का प्रबंधन शिवाजी पार्क से थोड़ी दूरी पर स्थित हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का दान दिया। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया और सभी से जितना संभव हो सके मदद करने के लिए आग्रह किया।

Related Post

CAA का विरोध

CAA के विरोध में लड़की ने पुलिस को दिया फूल, तो बॉलीवुड बोला- आदरणीय विद्रोही…

Posted by - December 20, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी विरोध प्रदर्शन के बीच एक…

मैं पुरानी बातों को सोचना नहीं चाहती हूं ,बस मैं एक बार फिर अपने परिवार के साथ रहना चाहती हूं’- रानू

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रेलवे स्टेशन पर अतींद्र चक्रवर्ती के बनाए दो मिनट के वीडियो ने रानू मंडल की जिंदगी को पहले…
Vikas Dubey

गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म, ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Posted by - August 22, 2020 0
मुंबई। यूपी पुलिस के छक्के छुड़ाने वाले गैंगस्टर विकास दुबे भले एनकाउंटर में मार दिया गया हो, लेकिन उसके नाम…