एयर एम्बुलेंस से कल किम्स में शिफ्ट होंगी महिला डॉक्टर, होगा फेफड़े का प्रत्यर्पण

724 0

लखनऊ। लोहिया संस्थान की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के फेफड़े का प्रत्यारोपण हैदराबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल सांइसेस (किम्स) में करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। परिवारजनों की मंजूरी मिलने के बाद लोहिया संस्थान प्रशासन ने किम्स को मरीज की सभी रिपोर्ट भेज दी है। शनिवार को किम्स की टीम लखनऊ आएगी। रविवार को एयर एम्बुलेंस से महिला डॉक्टर को शिफ्ट किया जाएगा।

संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में तैनात रेजिडेंट डॉ. शारदा समुन कोरोना की चपेट में आ गई थीं। उसके दोनों फेफड़े संक्रमित हैं। 47 दिन से संस्थान के आईसीयू में इक्मो मशीन से सांसें दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. शारदा के फेफड़ा प्रत्यारोपण पर आने वाले डेढ़ करोड़ रुपये खर्च की मदद की घोषणा की। शुक्रवार को धनराशि भेजने की कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को इलाज पर आने वाले खर्च की रकम भेजने की उम्मीद जाहिर की है। संस्थान से अमौसी एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।

संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक सभी जिम्मेदार विभागों को सूचित कर दिया गया है। रविवार सुबह टीम एयर एम्बुलेंस (सुविधाओं से लैस चार्टर प्लेन) से मरीज को लेकर हैदराबाद के लिए रवाना होगी। जिला प्रशासन और यातायात विभाग से वार्ता की जा रही है। मरीजों को इक्मो के सहारे भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीज को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। मेडिसिन विभाग में रेजिडेंट डॉ. अजय अपनी पत्नी डॉ. शारदा की जान बचाने के लिए दिन रात जुटे हैं। डॉ. अजय के मुताबिक शुक्रवार को मरीज ने आम का जूस मांगा, जिसे पिलाया गया है। वह अभी इशारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि लोहिया के डॉक्टरों व सरकार ने काफी मदद की है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने मांगी सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की रिपोर्ट

Posted by - May 8, 2022 0
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सहारनपुर जिला प्रशासन से पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की रिपोर्ट मांगी जिसे…
CM Yogi

सपा के डीएनए में गुंडागर्दी, नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहरा: योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 3, 2024 0
मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मैनपुरी पहुंचकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना…
Automatic Test Stations

प्रदेश में कुल एटीएस की कुल संख्या हुई 14, वाहनों की सुरक्षा और प्रदूषण मानकों की होगी जांच

Posted by - August 30, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (yogi Government)द्वारा सड़क सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रदूषण नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वचालित परीक्षण स्टेशन…