International passenger flights

भारत और ब्रिटेन के बीच एयर इंडिया के टिकट की बुकिंग शुरू

1595 0

नई दिल्ली। एयर इंडिया (Air India) ने रविवार को अपने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ब्रिटेन की उड़ानों की टिकट बुकिंग एयर इंडिया ने फिर से शुरू कर दी है।

एयर इंडिया (Air India)  ने ट्वीट कर कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच एयर इंडिया की बुकिंग अभी खुली हैं। टिकट को यात्री एयर इंडिया की वेबसाइट, बुकिंग कार्यालय और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खरीद सकते हैं। अभी जिन उड़ानों की बुकिंग को खोला गया है उनमें मुंबई-लंदन हीथ्रो, दिल्ली-लंदन हीथ्रो, लंदन हीथ्रो-मुंबई और लंदन हीथ्रो-दिल्ली की उड़ाने शामिल हैं।

बता दें कि भारत से ब्रिटेन के बीच 6 जनवरी से उड़ान सेवा शुरू होगीं तो वहीं ब्रिटेन से भारत के लिए 8 जनवरी से उड़ान सेवाओं को शुरू किया जाएगा। दोनों देशों के बीच हफ्ते में 30 उड़ानों का संचालन होगा। इसमें से 15-15 उड़ानों का संचालन दोनों देशों से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि उड़ानों का यह शेड्यूल 23 जनवरी तक रहेगा। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

मुरादनगर श्मशान घाट पर हृदय विदारक हादसा

भारत ने ब्रिटेन से किया था बंद हवाई सेवा को

गौरतलब है कि कोरोना के नए रूप के सामने आने के बाद भारत ने 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से अपनी हवाई सेवाओं को बंद कर दिया था। भारत सरकार ने ब्रिटेन से अपनी उड़ानों की रोक को बढ़ाकर अब 7 जनवरी तक कर दिया है।

Related Post

निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू

निर्भया केस : दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज, पवन मंडोली भी तिहाड़ जेल लाया गया

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद निर्भया से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी अक्षय, मुकेश और पवन पर जेल…
Domestic and international flight

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के किराये होंगे महंगे, 1 सितंबर से बढ़ेंगी एविएशन सिक्योरिटी फीस

Posted by - August 24, 2020 0
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एविएशन सिक्योरिटी फी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान, (Domestic and international…

अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार फेल

Posted by - July 25, 2021 0
केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना को लेकर सरकार को…