MiG 21 crash

वायु सेना का मिग-21 क्रैश, दोनों पायलट शहीद

537 0

जोधपुर। राजस्थान के पश्चिमी इलाके बाड़मेर के बायतु से लगते गांव भीमड़ा में गुरुवार की रात वायु सेना का एक लड़ाकू विमान मिग-21 (MiG-21) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दोनों पायलट शहीद हो गए।

विमान में भीषण आग लगने के साथ उसकी लपटें दूर तक दिखाई दीं। हादसे के बाद मलबा तकरीबन एक किलोमीटर के दायरे तक फेल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

बाड़मेर में वायुसेना के मिग-21 (MiG-21) लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की। वायुसेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाड़मेर के जिला कलेक्टर लोकबंधु यादव ने इस हादसे में पायलट के शहीद होने की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 9.10 बजे बाड़मेर के उत्तरलाई एयरबेस स्टेशन से लड़ाकू मिग-21 ने उड़ान भरी थी। दो सीटर इस विमान में दो पायलट सवार थे। जब यह विमान कुछ देर बाद बायतु इलाके से लगते भीमड़ा गांव में निकला तो जोरदार धमाका हुआ।

धमाके की आवाज सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हुए तो पता चला कि वायु सेना का एक लड़ाकू विमान क्रैश होकर गिरा है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए। सामने आया है कि पायलट के पैराशूट नहीं खुल पाए। ऐसे में वे खुद को बचा पाते, उससे पहले ही मिग क्रैैश हो गया। बाड़मेर जिला प्रशासन मौके मौजूद है।

Related Post

CM Dhami

किसाऊ बांध परियोजना, उत्तराखण्ड विकास हेतु मील का पत्थर साबित होगी: सीएम धामी

Posted by - September 21, 2022 0
नई दिल्ली/देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री  गजेद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता…
Ropeway

अब मिनटों में होगा घंटों का सफर, सोनप्रयाग से केदारनाथ तक के रोपवे को मंजूरी

Posted by - March 5, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड के दो महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब को रोपवे (Ropeway)…
CM Vishnudev

किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई परियोजनाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक : सीएम विष्णुदेव

Posted by - January 23, 2026 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की उच्च…
CM Dhami worshiped the cow on the occasion of Govardhan Puja.

गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा: सीएम धामी

Posted by - October 22, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर…