अजिंक्य रहाणे

वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिलने पर इस टीम से खेलना चाहते हैं रहाणे, BCCI को किया ईमेल

938 0

नई दिल्ली। टीम इंडिया की टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली, इसकी वजह उनका सीमित ओवर फॉर्मेट में लगातार खराब प्रदर्शन भी रहा। अब अपने इसी प्रदर्शन को सुधारने के लिए वह इंग्लिश काउंटी क्लब हैम्पशायर के लिए चार दिवसीय मैच खेलना चाहते हैं।

अजिंक्य रहाणे ने हैम्पशायर के लिए खेलने के संबंध में बीसीसीआई को ईमेल लिख इजाजत मांगी

अजिंक्य रहाणे ने हैम्पशायर के लिए खेलने के संबंध में बीसीसीआई को ईमेल लिख इजाजत भी मांगी है। रहाणे ने अपना ईमेल बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी को भेजा है और जौहरी ने उसे प्रशासकों की समिति को फॉरवर्ड कर दिया है। खबरों के मुताबिक रहाणे को हैम्पशायर के लिए खेलने की इजाजत मिल सकती है। पिछले साल भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी सरे के लिए खेलने की अनुमति मिली थी।

ये भी पढ़ें :-हनुमान जयंती 2019 : ये उपाय करने मात्र से दूर हो जाते हैं सभी कष्‍ट

चेतेश्वर पुजारा भी ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेले थे, जिससे उन्हें काफी फायदा मिला

चेतेश्वर पुजारा भी ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेले थे, जिससे उन्हें काफी फायदा मिला था। ईशांत ने भी खुद माना था कि काउंटी से उन्हें काफी फायदा मिला था, क्योंकि इससे उनकी गेंदबाजी में संतुलन और आत्मविश्वास आया था।

Related Post

कंगना रनौत Kangana Ranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने चाइनीज प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट करने की अपील

Posted by - June 27, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोगों से चाइनीज प्रोडक्ट्स को बॉयकॉट करने की अपील की है। कंगना रनौत की…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी बोले-CAA पर हिंसा करने वाले खुद पूछें, क्या उनका रास्ता सही?

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून…