Gurugram

अग्निपथ योजना पर बवाल: हरियाणा के गुरुग्राम में सीआरपीसी की धारा 144 लागू

543 0

गुरुग्राम: केंद्र की अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के विरोध के मद्देनजर, गुरुग्राम (Gurugram) जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी। एसडीएम गुरुग्राम (SDM Gurugram) अंकिता चौधरी ने कहा, “जिला गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर आदेश जारी किए गए थे।” सीआरपीसी की धारा 144 जिले में चार या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाती है। उल्लंघन करने वालों को आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडित किया जाएगा।

गुरुग्राम के फर्रुखनगर रोड चंदू और पटौदी रोड पर शुक्रवार सुबह प्रदर्शन की सूचना मिली। करीब 100 लोगों ने गुरुग्राम-झज्जर रोड और पटौदी रोड को जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया।

अग्निपथ को लेकर भारी बवाल, डिप्टी सीएम के आवास पर हुआ हमला

राजीव चौक पर बल के साथ तैनात सहायक पुलिस आयुक्त सदर अमन यादव ने कहा, “विरोध को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को भी शहर में कानून-व्यवस्था को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यातायात दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर आवाजाही सुचारू है।”

मनसा देवी पर्वत पर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Related Post

सारा अली खान

सारा अली खान को सुशांत सिंह राजपूत की आई याद, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर

Posted by - July 25, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। इसके साथ ही उनकी…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री की पहल पर भारत सरकार से मिली 15 हजार आवासों की स्वीकृति

Posted by - November 29, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा है कि नक्सल प्रभावित…
vaccination

यूपी में वैक्सीनेशन की दूसरी डोज 15 फरवरी से लगेगी, तैयारी पूरी : योगी

Posted by - January 21, 2021 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 22 जनवरी को होने वाले  वैक्सीनेशन ( Vaccination) कार्य की सभी तैयारियां पूरी…
CM Dhami

देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Posted by - April 28, 2026 0
देहरादून में आज गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री (CM Dhami)  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश…
priyanka gandhi

फडणवीस का रेमडेसिविर की जमाखोरी करना मानवता के खिलाफ अपराध: प्रियंका गांधी

Posted by - April 19, 2021 0
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने महाराष्ट्र में एक फार्मा कंपनी के निदेशक से पूछताछ से…