Dharmendra

उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता, बस आपको जिंदा रखना होता है उत्साह: धर्मेन्द्र

1719 0

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र (Dharmendra)आठ दिसंबर को 85 साल के हो जाएंगे। मीडिया से मुखा​तिब होते हुए उन्होंने अपनी उम्र को लेकर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने बड़ी ही मजेदार बात कही है। कहा कि 60 वर्ष के बाद उम्र की गिनती करनी बंद कर दी है।

उन्होंने कहा कि उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता, बस आपको अपने उत्साह को जिंदा रखना होता है। धर्मेन्द्र ने कहा कि जिंदगी जो भी मुझे देती है उसके प्रति मेरा दृष्ट‍िकोण बच्चों जैसा है। धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म अपने 2 में काम करने जा रहे हैं।

यूपी में फिल्म सिटी बनाने पर सियासत

धर्मेंद्र ने कहा कि मैं शूटिंग से नहीं डरता हूं। हमें जरूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हमें बहादुर बनना होगा न कि बेवकूफ। देओल्स पारिवारिक मनोरंजन के लिए जाने जाते हैं और मैं पक्का हूं कि अगली दीवाली को यह लोगों को खूब हंसाएगी। मैं हमेशा सोचता रहता हूं कि एक्टर के तौर पर मुझे आगे क्या करना है। कैमरा मुझसे प्यार करती है और मैं उसके सामने एक अलग इंसान बन जाता हूं।

मैंने एक्टर बनने की सोची थी और अपने फैंस के कारण मैं वह बन गया। मेरी सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि कहीं मेरे फैंस मुझसे प्यार करना न बंद कर दें। इसलिये मैं अपने आप को जमीन से जुड़ा हुआ रखता हूं । आज भी मैं खुद को इंडस्ट्री में एक न्यूकमर ही समझता हूं। मैं खुद से कहता हूं कि मुझे अलग-अलग किरदारों के साथ एक्सपेर‍मेंट करने की जरूरत है।

Related Post

स्मार्ट रिस्टबैंड्स smart wristbands

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई एक्टर्स को पीछे छोड़ अक्षय ने कर दिखाया एक नया कारनामा

Posted by - August 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई एक्टर्स को पीछे छोड़ एक नया कारनामा कर…

‘छपाक’ की शूटिंग के पहले दिन ही फूट-फूट कर रो पड़ी दीपिका, जानें वजह

Posted by - May 30, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं। 12 साल में दीपिका पादुकोण ने…

थिएटर एंड सिनेमा, दोनों में क्राफ्ट की जरूरत होती है- निशांक वर्मा

Posted by - September 12, 2019 0
टीवीसी, शॉर्ट फिल्मों, नाटकों और फीचर फिल्मों में परफॉर्म करने के बाद, एक्टर निशांक वर्मा का कहना है कि “थिएटर…