Bride

दो फेरों के बाद दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बोली- तुम काले हो

478 0

इटावा: यूपी के इटावा में दुल्हन (Bride) को दूल्हे का रंग पसंद नहीं आया तो उसने शादी से साफ़ इनकार कर दिया। दूल्हे का रंग काला होने की वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन (Bride) के इस फैसले के बाद से बारात बिना दुल्हन लिए लौट गई। बताया जाता है कि शादी से पहले लड़की को जिसकी तस्वीर दिखाई गई थी, लड़का वह नहीं था। उसकी जगह दूसरा लड़का शादी करने आया था, इस वजह से लड़की ने शादी से इनकार कर बारात को वापस लौटाना ही मुनासिब समझा।

दो फेरों के बाद लड़की ने किया फैसला

भर्थना इलाके के नगला बाग में बलराम यादव की बेटी नीतू का विवाह उसराहिर इलाके में जाफरपुर के रवि यादव के साथ तय हुआ था। बारात बुधवार देर शाम अपने निर्धारित समय पर ग्राम नगला बाग पहुंची। लड़की पक्ष वालों ने जमकर लड़के पक्ष वालों का आदर सत्कार किया। शादी की रस्में बैंड-बाजों के साथ पूरी की गईं, जब दूल्हा फेरों के लिए मंडप में पहुंचा। इसके बाद जब फेरे पड़ने लगे तो दो फेरों के बाद लड़की ने अचानक शादी से इनकार कर दिया और मंडप से उठ कर चली गई।

शादी से दुल्हन के इनकार कर दिया। बारात में शामिल गांव के वृद्धजन सहित अन्य लोग दुल्हन को समझाने में जुट गए, मगर दुल्हन नहीं मानी। दुल्हन की मां मीना देवी ने बताया कि नीतू के लिए जिस लड़के की तस्वीर शादी से पहले भेजी गयी थी, वह लड़का नहीं था। दूल्हा कोई और लड़का था, इसलिए नीतू ने शादी करने से इनकार कर दिया।

युवक की गला रेतकर हत्या, सीने में धंसा चाकू छोड़कर आरोपी फरार

तस्वीर में दिखाए गए दूल्हे का रंग था साफ

शादी से इनकार करने वाली नीतू ने बताया कि तस्वीर में दिखाए गये दूल्हे का रंग साफ था, जबकि जिससे शादी कराई जा रही थी, उसका रंग बहुत काला था, इसलिए शादी करने से इनकार कर दिया। वर और वधु पक्ष में 6 घंटे तक चली समझौता की पहल रंग ना ला सकी और बारात बगैर दुल्हन को लिए अपने गांव वापस लौट गई।

भ्रष्टाचार पर सरकार का एक्शन, विजिलेंस टीम ने IFS अफसर को किया गिरफ्तार

Related Post

CM Yogi

मूक बधिर स्कूल में पहुंचे सीएम योगी, बच्चों की खुशी देखकर हुए भावुक

Posted by - September 18, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार को मूक बधिर (दिव्यांग) विद्यालय का निरीक्षण किया।…
CM Yogi reviewed the preparations before PM Modi's program.

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन पर की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - November 6, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत…
CM Yogi participated in the Uttarakhand festival

इस प्रकार के महोत्सव न मनाएं तो बहुत से लोग अपनी संस्कृति से विमुख हो जाएंगे: सीएम योगी

Posted by - November 16, 2025 0
लखनऊ। लखनऊ में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव (Uttarakhand Mahotsav)में मुख्यंमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह…