PM Modi

शिंजो आबे के निधन के बाद पीएम मोदी ने शेयर की मुलाकात की तस्वीर, राष्ट्रीय शोक

490 0

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) आखिरकार जिंदगी से जंग हार गए। पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण के दौरान सीने में दो गोली मारी गई थी, जिसके बाद अस्पताल में मौत हो गई। इस दुखद खबर के सुनते ही भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भावुक हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे से जल्द हुई मुलाकात को लेकर ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट लिखा है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि, टोक्यो में अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ मेरी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर रहा हूं। भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए हमेशा भावुक रहने वाले, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

इसके अलावा पीएम मोदी ने कई ट्वीट किए, जिसमे लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, इसलिए 9 जुलाई 2022 को भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

इसके आगे ट्वीट में कहा, अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। अबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।

जिंदगी से जंग हार गए पूर्व पीएम शिंजो आबे, सीने में लगी थी दो गोली

जापानी मीडिया के हवाले से आई खबर के मुताबिक, जापान के पूर्व प्रधान मंत्री 67 साल के शिंजो आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण के दौरान सीने में दो गोली मारी गई थी, उसके बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी आया था। कई घंटों की इलाज के बाद आखिरकार उनकी मौत हो गई। जापानी मीडिया आउटलेट एनएचके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, “अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो की मौत की पुष्टि हो गई है।

शिंजो आबे (Shinzo Abe) की मौत के बाद जापान में 9 जुलाई (शनिवार) को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। गोली लगने के बाद शिंजो आबे का नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) भाषण के दौरान उनपर गोलियों से हमला हुआ, अस्पताल में इलाजे के दौरान 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

 

 

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दावा, सातों सीटों पर जीतेगी भाजपा

Posted by - November 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की समाप्ति के बाद बुधवार शाम को मतदान के…
DA Hike in Chattisgarh

साय सरकार ने दिया राज्य के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, डीए में किया 4% इजाफा

Posted by - October 16, 2024 0
रायपुर। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट मिल गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…
CM Dhami

रद्द की गई परीक्षाएं तय समय पर होंगी: सीएम धामी

Posted by - February 14, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने जगदगुरु आश्रम के परमाध्यक्ष राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की। उन्होंने कहा…