Taj Mahal

शादी के बाद पायल-संग्राम ताजमहल का दीदार करने पहुंचे

542 0

आगरा: बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने यूपी की ताजनगरी आगरा के जेपी पैलेस में शनिवार को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध चुके है। इन दोनों ने शादी से पहले माता पार्वती और महादेव का मंदिर में आशीर्वाद लिया। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा पायल और संग्राम हाथों में हाथ डालकर ताजमहल (Taj Mahal) का दीदार करने पहुंचे। इस दौरान पायल ने कढ़ाईदार लाल सुनहरे लहंगा, चुनरी और हाथों में राजस्थानी चूड़ा पहनी हुई है।

सात फेरों के बाद ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पायल व संग्राम, सामने आई  रोमांटिक तस्वीर - payal rohatgi and sangram singh visited taj mahal after  wedding function in agra photo viral

संग्राम सिंह हल्के पीले कढ़ाईदार कुर्ता पहने हुए है। पायल और संग्राम ने इस खास मौके पर हाथों में हाथ डालकर डांस भी किया। इसके बाद दोनों करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे। इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। ताजमहल के साए में बिताए गए हर पल को नवविवाहित जोड़े ने कैमरे में कैद किया। इस दौरान पर्यटकों की नजर उन पर थी, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे में खोए हुए थे। पायल और संग्राम सेंट्रल टैंक के पास फोटों खिंचाईं। ये दोनों इतने प्यारे लग रहे थे कि देखने वाले उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे थे।

CM योगी ने कल किया ‘लुलु मॉल’ का उद्घाटन, आज से होगी सबकी एंट्री

Related Post

natural farming

उत्तर प्रदेश को जैविक खेती के लिहाज से देश का हब बनाना सीएम योगी की मंशा

Posted by - January 2, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जब भी किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों से रूबरू होते हैं। प्राकृतिक, जैविक, गो आधारित…
cm yogi

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

Posted by - March 11, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है।…
प्राथमिक विद्यालय में पुलिस उपायुक्त ने भेंट की कुर्सी व मेज

प्राथमिक विद्यालय में पुलिस उपायुक्त ने भेंट की कुर्सी व मेज

Posted by - March 11, 2021 0
गोसाईंगंज के गौरिया कला प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त पूर्णेदू सिंह व महिंद्रा ग्रुप ने बच्चों…