आप और कांग्रेस

दिल्‍ली में आप और कांग्रेस की राहें हुई जुदा, अकेले चुनाव लड़ने का फैसला

996 0

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के गठबंधन पर आखिरकार फैसला विफल रहा। दोनों ही पार्टियां अब दिल्‍ली में अकेले चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने शुक्रवार को गठबंधन पर कहा, ‘अन्‍य राज्‍यों के लिए आप की गठबंधन योजना व्यवहारिक नहीं थी।

आप दूसरे राज्यों में भी गठबंधन करना चाहती थी, जो व्यवहारिक नहीं

हम आप के साथ केवल दिल्‍ली में गठबंधन चाहते थे और आप अन्‍य राज्‍यों में भी गठबंधन पर अड़ी है। इसलिए हमनें अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। कांग्रेस के दिल्‍ली प्रभारी पीसी चाको ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आप दूसरे राज्यों में भी गठबंधन करना चाहती थी, जो व्यवहारिक नहीं है। हर राज्‍य के हालात और राजनीतिक समीकरण अलग अलग हैं।

ये भी पढ़ें :-मायावती का भाजपाइयों पर हमला, कहा – कम्बल ओढ़ कर पीते हैं बीजेपी नेता 

कांग्रेस शनिवार या रविवार को दिल्‍ली के उम्‍मीदवारों की घोषणा करेगी

पीसी चाको ने कहा कि कांग्रेस शनिवार या रविवार को दिल्‍ली के उम्‍मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में गठबंधन के रास्‍ते अभी भी खुले हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर वे दिल्‍ली में गठबंधन करना चाहते हैं तो हम आज भी तैयार हैं। कांग्रेस के बयान के कुछ घंटे बाद आम आदमी पार्टी के गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप ने हरियाणा में जननायक पार्टी के साथ गठबंधन किया है। जेजेपी राज्‍य की 7 सीट और आप तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Related Post

AK Sharma

डीसीसीसी के 4 वर्ष पूर्ण: नगर निकायों की मॉनिटरिंग में नई मिसाल: एके शर्मा

Posted by - April 4, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) द्वारा नगरी निकायों में नगरीय सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था की…
Digital Agriculture

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। खेती (Agriculture) में आधुनिक डिजिटल तकनीक, डेटा आधारित निर्णय प्रणाली और क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने की दिशा…
सोनाली गुप्ता की नई किताब 'हैपिट्यूड' लॉन्च

सोनाली गुप्ता की नई किताब ‘हैपिट्यूड’ लॉन्च, ‘तान्हा जी’ फेम विपुल गुप्ता पहुंचे

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली।‘गो बियॉन्ड स्पोर्ट्स’ की फाऊंडर और खेल उद्यमी सोनाली गुप्ता की नई किताब ‘हैपिट्यूड’ लॉन्च हुई है। लॉन्चिंग के…