राहुल गांधी

‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल ने दायर किया सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

1014 0

नई दिल्ली ‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर कांगेस अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है।उन्होंने मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर मानहानि के मामले पर उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी नोटिस पर ये जवाब दाखिल किया है। राहुल ने पुरानी दलीलों को ही आधार बनाया और कहा कि उनका मकसद सुप्रीम कोर्ट का अपमान करना नहीं था।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल के बाद पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा ने किया नामांकन 

आपको बता दें  राहुल गांधी ने सोमवार यानी आज सुप्रीम कोर्ट में अपनी ‘चौकीदार’ वाली टिप्पणी के खिलाफ अवमानना नोटिस के जवाब में एक नया हलफनामा दायर किया। उन्होंने अपना रुख दोहराया कि उन्होंने कोई माफी नहीं मांगी थी, लेकिन उन्होंने शीर्ष अदालत से जोड़कर टिप्पणी करने के लिए खेद व्यक्त किया था। कोर्ट इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करेगी।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा 2019: गुरदासपुर में सनी देओल ने भाई की मौजूदगी में किया नामांकन 

जानकारी के मुताबिक राहुल के वकील ए एम सिंघवी ने बताया था कि अदालत ने पहले उनसे इस मामले में केवल स्पष्टीकरण मांगा था। जिसपर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायधीश दीपक गुप्ता और संजीव खन्ना शामिल थे। बाद में उन्होंने कहा कि वह इस दोष को ठीक करेंगे और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर दिया।

Related Post

pm modi with sister p niveda

टीका लगने के बाद नर्स से बोले PM मोदी- लगा भी दी और पता भी नहीं चला

Posted by - March 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।वैक्सीन…
CM Yogi

वाराणसी में आयोजित सद्भावना समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

Posted by - October 14, 2022 0
लखनऊ/वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को गौतम बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में आयोजित सद्भावना समारोह में बतौर…