अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

759 0

दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे।

होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग

बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उतारा मौत के घाट

मौरावां इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्यारोपित विपिन और प्रवीण से पूछताछ में पता चला कि दोनों अधिवक्ता के पड़ोस में ही मकबूलगंज के रहने वाले हैं। दोनों का एक मकान पीजीआइ क्षेत्र में सैनिक नगर में भी है। नितिन दोनों पर अपत्तिजनक टिप्पणी करता था। इससे तंग आकर विपिन और प्रवीण कुछ समय पहले सैनिकनगर में शिफ्ट हो गए। इसके बाद भी नितिन उन पर टिप्पणी करता था। कभी कभार फोन करके भी नितिन परेशान करता था। इससे त्रस्त होकर दोनों भाइयों ने नितिन की हत्या की योजना बनाई। विपिन और प्रवीण ने बहाने से कुछ बात करने के लिए फोन करके बुलाया। इसके बाद उसे अपनी वैगनआर कार में बिठाया और उन्नाव लेकर चले गए। रास्ते में उसकी हत्या कर दी और शव मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे फेंककर दोनों भाई फरार हो गए।

 

Related Post

मोहम्मद अरशद खान

हमारा दुर्भाग्य कि लखनऊ और दिल्ली पर बिना शादी किए लोगों की हुकूमत- मोहम्मद अरशद खान

Posted by - March 27, 2021 0
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और जौनपुर के पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान (Mohammad Arshad Khan) ने विवादित…
Kashi Vishwanath Dham

मार्च माह में बाबा विश्वनाथ धाम में रिकॉर्ड आय, 11 करोड़ 14 लाख रूपये का चढ़ावा

Posted by - April 3, 2024 0
वाराणसी। भव्य और विस्तारित श्री काशी विश्वनाथ दरबार (Kashi Vishwanath Dham)  में रिकार्डतोड़ श्रद्धालुओं के आने के साथ मंदिर के…
CM Dhami

इंद्रमणि बडोनी की उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही: सीएम धामी

Posted by - August 18, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इंद्रमणि बडोनी ( Indramani Badoni ) की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए…
CM Dhami

सीएम धामी ने मां कालिका मंदिर में दर्शन कर समृद्धि की कामना की

Posted by - March 27, 2023 0
देहरादून। राजधानी का कालिका मंदिर राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध मंदिरों में है। विशेषकर पंजाबी समाज में इस मंदिर की विशेष…
Chhattisgarh Cabinet meeting

एजुकेशन, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी… छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक के बड़े फैसले

Posted by - January 21, 2026 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास पथ पर एक नया अध्याय जोड़ते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट…