Post

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक एवं प्रवक्ता के रिक्त पदों का विज्ञापन जारी

596 0

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (Secondary Education Service Selection Board) , प्रयागराज (Prayagraj) के सचिव/परीक्षा नियन्त्रक नवल किशोर ने बताया कि उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज द्वारा प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (Trained graduate teacher) एवं प्रवक्ता के विषयवार, अनारक्षित, आरक्षित श्रेणीवार तथा वर्गवार (बालक/बालिका) रिक्त पदों (Post) के सापेक्ष चयन हेतु विज्ञापन चयनबोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए है। 09 जून 2022 से आनलाइन आवेदन आमन्त्रित किये गए है। आनलाइन के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

10 जून को पीएम मोदी करेंगे करोड़ो की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

सचिव/परीक्षा नियन्त्रक ने बताया कि आनलाइन आवेदन भरने के लिए विस्तृत अनुदेश चयन बोर्ड की वेबसाइट www.upsessb.org पर उपलब्ध है। उन्होने अभ्यर्थियों से कहा कि विज्ञापन से सम्बन्धित निर्देशों का भली-भाॅति अध्ययन कर पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए आवेदन करें। आवेदन सबमिट करने की अन्तिम तिथि 09 जुलाई 2022 है। इसके पश्चात् किसी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

पैगंबर की रक्षा के लिए आतंकियों की ज़रूरत नहीं, अलकायदा को ओवैसी की लताड़

Related Post

UGC action on Sharda University

परीक्षा में हिंदुत्व, फासीवाद के बीच समानता वाले सवाल पर UGC एक्शन में

Posted by - May 10, 2022 0
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) से कथित तौर पर…
Uttarakhand Board

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा : सौ प्रतिशत अंक लाकर गाड़े सफलता के झंडे

Posted by - April 30, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (Uttarakhand Board) की ओर से मंगलवार को घोषित 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने फिर…
CM Yogi

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शत-प्रतिशत लागू कर रोल मॉडल बनें: सीएम योगी

Posted by - June 2, 2024 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की…