CM Yogi

मत्स्य पालन पट्टा आवंटन के लिए अपनाएं ऑनलाइन प्रणाली: मुख्यमंत्री

406 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तालाबों/पोखरों के मत्स्य पालन हेतु आवंटन में स्थानीयता को वरीयता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पट्टा आवंटन में शुचिता और पारदर्शिता पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि मत्स्य पालन के नियमों के सरलीकरण करने की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि पट्टा आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जानी चाहिए, इसके लिए विभाग द्वारा पोर्टल तैयार किया जाए।

सोमवार को मत्स्य मंत्री संजय निषाद की उपस्थिति में मत्स्यजीवी सहकारी संघों के पदाधिकारियों के एक शिष्टमंडल से भेंट करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बड़ी आबादी की आजीविका पारंपरिक रूप से मत्स्य पालन पर आधारित रही है।

ऐसे में तालाबों/पोखरों आदि जलाशयों का पट्टा आवंटन करते समय इस समुदाय के स्थानीय लोगों को वरीयता दी जानी चाहिए। उन्होंने पट्टा आवंटन के लिए अभियान चलाने पर भी बल दिया और कहा कि पट्टे से प्राप्त धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत के आय संवर्द्धन का माध्यम भी बनेगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह भी कहा कि मत्स्य विभाग, मत्स्य सहकारी समितियों तथा मत्स्य बीज विकास निगम को मत्स्य सेक्टर के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सेमिनार, गोष्ठी, परिचर्चा आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए।

Related Post

One Stop Center

महिलाओं का ‘संकटमोचक’ वन स्टॉप सेंटर का विस्तार करेगी योगी सरकार, खुलेंगी 17 नई यूनिट

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए एक और…

अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ आइपीएस तबादला

Posted by - February 28, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूबे की कानून-व्यस्था की समीक्षा करने के बाद रविवार को एक आईपीएस सहित 28 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें वाराणसी के एसपी सुरक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट से दो एडीसीपी का भी तबादला किया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के पद पर तैनात आइपीएस अफसर आदित्य लग्हे को वाराणसी में ही एएसपी क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार सोनकर को एएसपी क्राइम आगरा से एएसपी देवरिया, डॉ. अरविंद कुमार को एएसपी क्राइम अलीगढ़ से एएसपी कन्नौज, दयाराम को एएसपी अमेठी से एएसपी चंदौली, रामसेवक गौतम एएसपी उत्तरी बाराबंकी से एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, प्रेमचंद एएसपी चंदौली को एएसपी एसआईटी लखनऊ, राजेश कुमार तृतीय एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद को एएसपी सिटी सहारनपुर, अवधेश सिंह एएसपी जालौन को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, विनोद कुमार एएसपी कन्नौज को एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत एडीसीपी उत्तरी लखनऊ को एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह एएसपी उत्तरी मेरठ को एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओम प्रकाश सिंह सेकेंड एएसपी सोनभद्र को एएसपी शामली, अरुण कुमार दीक्षित पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस एएसपी नक्सल वाराणसी को एएसपी एडीजी वाराणसी जोन कार्यालय, मायाराम वर्मा एएसपी सद्धार्थनगर को एएसपी क्राइम आगरा, विनीत भटनागर एएसपी क्राइम सहारनपुर को एएसपी सिटी मेरठ, विनोद कुमार पाण्डेय एएसपी उन्नाव को एएसपी अमेठी, श्रवण कुमार सिंह एएसपी ट्रैफिक वाराणसी को एडीसीपी उत्तरी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर को डिप्टी कमाडेंट पीएसी बरेली, रामयश सिंह एएसपी देवरिया को डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज को एएसपी जालौन, शशि शेखर सिंह एएसपी डायल 112 को एएसपी उन्नाव, दिनेश कुमार पुरी एडीसीपी लखनऊ को एएसपी ट्रैफिक वाराणसी, प्रज्ञा मिश्रा एएसपी सीबीसीआईडी बरेली को एएसपी मध्यांचल बिजली, जेपी सिंह एएसपी डीजीपी मुख्यालय को एएसपी एटीएस लखनऊ, आलोक शर्मा एएसपी एटीएस को एएसपी सर्तकता अधिष्ठान, दिनेश यादव एएसपी एटीएस को एएससी एटीसी सीतापुर तथा अजय सिंह एएसपी क्राइम को एएसपी सिक्योरिटी वाराणसी के पद पर तैनाती मिली है।
CM Yogi in Karnataka

विकास को रोकना चाहती है कांग्रेस व जेडीएसः योगी

Posted by - May 6, 2023 0
चिकमगलूर/दक्षिणकन्नड़ा/उडुप्पी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) शनिवार को कर्नाटक की सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष…
AK Sharma

सभी वर्गों का आरक्षण सुनिश्चित करते हुए तय समय पर निकाय चुनाव कराएगी सरकार: एके शर्मा

Posted by - March 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav)…