Adi Swarupa

मेंगलुरु की आदि स्वरूपा ने एक मिनट में लिख डाले 40 शब्द, बनाया विशेष रिकॉर्ड

1775 0

लखनऊ। मेंगलुरु की 16 वर्षीय छात्रा आदि स्वरूपा ने एक मिनट में 40 शब्द लिखकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आदि स्वरूपा ने यह कीर्तिमान मेहनत और लगातार कोशिश कर दोनों हाथों से लिखने का नतीजा है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाने का चाह रखने वाली आदि स्वरूपा को अपने जन्मदिन के मौके पर यह रिकॉर्ड एक उपहार की तरह मिला है। यूपी के रायबरेली जिले के लता फाउंडेशन संगठन ने आदि की इस प्रतिभा को एक विशेष विश्व रिकॉर्ड के रूप में घोषित किया है।

उनके पिता, गोपाल गोपाकर कहते हैं कि स्वरूपा ने दोनों हाथ से लिखने की प्रैक्टिस उन्हीं के अध्ययन केंद्र से शुरू की। इसके लिए वह कभी किसी औपचारिक स्कूल में नहीं गई।

लॉकडाउन के दौरान स्वरूपा ने खुद ही लेखन के 10 तरीके अपनाएं

जिसमें यूनिडायरेक्शनल, ओपोजिट डायरेक्शन, राइट हैंड स्पीड, लेफ्ट हैंड स्पीड, रिवर्स रनिंग, मिरर इमेज, हेटेरोटोपिक, हेटेरो लिंग्विस्टिक, एक्सचेंज, डांसिंग और ब्लाइंड फोल्डिंग शामिल हैं। इस मुकाम को हासिल करने के लिए वह 2 साल से भी ज्यादा समय से प्रयास कर रही है।

कोरोना पॉजिटिव मलाइका अरोड़ा ने साल 2019-2020 के बीच बताया अंतर

स्वरूपा ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना है। उन्होंने कहा कि वह अगले साल SSLC परीक्षाओं में प्राईवेट कैंडिडेट के तौर पर शामिल होगी। आदि ने बताया कि मैंने दोनों हाथों से एक मिनट में एक साथ 40 शब्द लिखकर रिकॉर्ड बनाया है। काफी अभ्यास के बाद अब मैं एक मिनट में 50 शब्द लिख सकती हूं। इससे पहले दोनों हाथों का उपयोग कर एक मिनट में 25 शब्दों के लिए रिकॉर्ड दर्ज था।

Related Post

चुनाव लड़ना राजनीति नहीं शोषितों को ऊपर उठाना असल राजनीति, लालू ने पीएम पर बोला हमला

Posted by - July 5, 2021 0
राजद की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर सोमवार को पार्टी ने रजत जयंती समारोह का आयोजन किया है।इस…
Yogi Adityanath

गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

Posted by - April 18, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi adityanath) अवैध कब्जों को शिकायतों को लेकर बहुत गंभीर देखें और उन्होंने अधिकारियों को…
Anand Bardhan

स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

Posted by - September 22, 2025 0
देहरादून: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सविवालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग तथा सचिवालय संघ के तत्वाधान में…