अधीर रंजन

अधीर रंजन ने पीएम मोदी और गृहमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़की बीजेपी

899 0

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को एनआरसी मुद्दे पर बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान सबके लिए है। उन्होंने कहा कि ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है। अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी का घर गुजरात में हैं। आप दिल्ली आ गए और आप खुद प्रवासी हैं।

भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार असम के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बात कह रही है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान सभी के लिए है। हिंदू के लिए भी और मुस्लिमों के लिए भी। गंगा-जमुना तहजीब का हिंदुस्तान है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हिंदुस्तान बना है, लेकिन वे दिखाना चाहते हैं कि हम हिंदू को रहने देंगे, मुसलमान को भगा देंगे। चौधरी ने यह भी कहा कि एनआरसी की वजह से डर का माहौल बना हुआ है। गरीब, आदिवासी, पिछड़े और कम पढ़े लिखे लोग कैसे कागजात जुटाएंगे।

पहले कश्मीर पर दे चुके हैं विवादित बयान

इससे पहले भी अधीर रंजन चौधरी जम्मू कश्मीर पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि जम्मू कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है। इस पर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद में उन्हें अपने बयान पर सफाई भी देनी पड़ी थी।

Related Post

पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

Posted by - March 9, 2020 0
वर्ल्ड डेस्क। कोरानावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और दौरा भी रद्द कर…

त्वचा में निखार और बालों में पाना चाहते हैं शाइनिंग, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Posted by - July 19, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हर लड़की खूबसूरत चाहती है। इसके लिए वह तमाम घरेलू नुस्खे और कॉस्मेटिक्स क्रीम का इस्तेमाल करती है।…

इन बिमारियों की वजह से कुल एक लाख 36 हजार करोड़ की दवाएं हर साल बिक रहीं

Posted by - October 27, 2019 0
हेल्थ डेस्क। प्रतिदिन बिमारियों को लेकर एक बड़ा मुद्दा हमारे सामने आ रहा है। कैंसर, डायबिटीज, पेट की समस्या जैसी…