पायल रोहतगी गिरफ्तार

पायल रोहतगी गिरफ्तार, नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो बनाने का आरोप

987 0

नई दिल्ली। मोतीलाल नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो पोस्ट करने के मामले में बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी खुद पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर दी है।

https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1206074851276083200

पायल रोहतगी ने अपने ट्वीट में लिखा कि मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के लिए मुझे राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस वीडियो के लिए मैंने जानकारी गूगल से जुटाई थी। बोलने की आजादी एक मजाक बन गया है।

खबर है कि पुलिस ने पांच बार पूछताछ के लिए पायल रोहतगी को नोटिस भेजा था, मगर पायल रोहतगी ने कोई सहयोग नहीं किया। इसके बाद इंस्पेक्टर लोकेद्र शर्मा खुद मुंबई पहुंचे और पायल रोहतगी को हिरासत में लिया है। पुलिस पायल को रविवार शाम जयपुर लेकर पहुंचेंगी।

बता दें कि इस महीने के शुरुआत में राजस्थान पुलिस ने पायल रोहतगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें अपनी बात रखने के लिए कहा गया था। राजस्थान यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी चार्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शर्मा ने बंदी सदर पुलिस स्टेशन में अक्टूबर में शिकायत की थी, जिसके बाद आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत एक्ट्रेस पर केस दर्ज किया गया है।

शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि एक सिंतबर को पायल रोहतगी ने मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक वीडियो अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। हालांकि इसके बाद पायल ने एक वीडियो और शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मांफी मांगी थी। रोहतगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी आलाकमान राजस्थान सरकार पर मेरे खिलाफ केस बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

Related Post

Riya Chakraborty for seven consecutive hours

रिया ने घर के बाहर जमा मीडियाकर्मियों की भीड़ से बताया खुद को खतरा, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा

Posted by - August 27, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने अपनी जान को खतरा बताया है। रिया…
तान्या शेरगिल

Republic Day : तान्या शेरगिल पुरुषों की परेड का करेंगी नेतृत्व, वर्दी पहनने के बाद हम सिर्फ फौजी

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। कैप्टन तान्या शेरगिल Republic Day 2020 पर जब रविवार को परेड दिवस की कमान संभालेंगी। तो देश और…